शादी के बाद पिंक साड़ी में दिखीं दिव्यंका
भोपाल। दिव्यंका और विवेक 8 जुलाई को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस शादी के बाद अब दिव्यंका त्रिपाठी मिसेज दहिया बन गई हैं। शादी के बाद दिव्यंका को पिंक कलर की साड़ी, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने कैप्चर किया गया है। एयरपोर्ट से उन्होंने भोपाल से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी है। आपको बात दें कि चंडीगढ़ में ही दिव्यंका का सुसराल है।
शादी की रस्मों के बाद आमतौर दूल्हा-दुल्हन काफी थक जाते हैं लेकिन दिव्यंका और विवेक को देखकर ऐसा नहीं लग रहा है। शादी की रस्मों को पूरा करने के बाद दोनों शनिवार को चंडीगढ़ में होने वाली अपनी रिसेप्शन पार्टी की तैयारियों में जुट गए हैं। चंडीगढ़ में फंक्शन होने के बाद दोनों मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे। जिसमें दोनों के कई दोस्त शिरकत करेंगे। फिलहाल दोनों के हनीमून को लेकर कोई खबर नहीं है।
पसंद की ख़बरों के लिए करें |