सामने आई अनंत अंबानी के स्लिम होने की कहानी
देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने पिछले 18 महीनों में अपना वजन 108 किलो तक कम कर लिया है। सूत्रों की मानें तो मुकेश अंबानी के बेटे अनंत ने बीते दिनों कड़ी मशक्कत की जिसके कारण उन्होंने अपना वजन 108 किलो तक घटा लिया है।
हर दिन की कड़ी मेहनत
आपको बता दें कि अनंत ने अपने 21वें जन्मदिन पर पतला होने का निर्णय लिया था। इसके लिए वे हर रोज एक्सरसाइज और लंबी दौड़ का अभ्यास कर रहे थे। उन्होंने दिन भर में 5 से 6 घंटे तक इसके लिए कड़ा अभ्यास किया। अनंत के पतले होने और फिट रहने पर उनकी मां नीता अंबानी ने खुशी जाहिर की है।
अनंत को है ये बीमारी
अनंत अंबानी एक बीमारी हाइपोथायरॉयडिज्म से पीड़ित हैं। इस बीमारी में मरीज जो कुछ भी खाता है, उससे उसका वजन बढ़ जाता है। इस बीमारी को मात देने के लिए अनंत ने कड़ी मेहनत की है।
|