हॉस्पिटल में एडमिट हुए दिलीप कुमार
- - Advertisement - -
मुंबई। हिंदी फिल्मों के फेमस और लोकप्रिय एक्टर दिलीप कुमार की तबीयत खराब होने की खबर है। खबरों के अनुसार मंगलवार को तबीयत खराब होने के कारण उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। उनके साथ हॉस्पिटल में उनका पूरा परिवार मौजूद है वो लगातार पैरों में सूजन और दर्द की शिकायत कर रहे थे। हालांकि अब दिलीप कुमार की सेहत में पहले से सुधार है।
धबराने की कोई बात नहीं
उनकी पत्नी सायरा बानो ने बताया कि दिलीप साहब के पैरों में थोड़ी सूजन आ गई थी, इसलिए उन्हें कल रात हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। अब दिलीप साहब बिल्कुल ठीक हैं। रूटीन चेकअप हो गया है। कोई घबराने वाली और सीरियस बात नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि इंशा अल्लाह दिलीप कुमार जल्दी से ठीक हो जाए और वे उनको 11 दिसंबर से पहले घर ले जा सकें। आपको बता दें कि दिलीप कुमार का 11 दिसंबर को जन्मदिन है।
दिलीप ने किया ट्वीट
दिलीप कुमार ने अपने फैंस को ट्वीट कर तबीयत में सुधार होने की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने ट्वीट कर अपने सभी फैंस को दुआओं के लिए भी धन्यवाद कहा। दिलीप साहब ने फैन्स के लिए फोटो शेयर करते हुए लिखा ’किसी ने कहा है कि हेल्थ है तो वेल्थ है। आप सभी का मशकूर हूं कि आपने हमेशा दुआओं में मुझे याद रखा।’
इससे पहले भी हो चुके एडमिट
दिलीप कुमार की उम्र 94 साल हो गई है, इससे पहले भी वो कई बार हॉस्पिटल में एडमिट हो चुके हैं। अप्रैल महीने में भी खराब तबियत की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा था। दिलीप साहब ने कई दशकों तक बॉलीवुड पर राज किया और अपने दमदार अदाकारी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में योगदान के चलते उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।
Feeling much better now. Was admitted to Lilavati hospital for routine checkup. Your prayers are with me. pic.twitter.com/ii3nCMJG3f
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) December 7, 2016
Health is wealth said somebody. Mein aap sabhi ka mashkoor hoon ki aapne hamesha apni dua’on mein mujhe yaad rakha. pic.twitter.com/dWzxDpQiUa
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) December 7, 2016
- - Advertisement - -