Valentines Day : गर्लफ्रैंड के लिए आपके बजट में बेस्ट गिफ्ट्स
[avatar user=”ruchi” size=”thumbnail” align=”left” /]
जैसे-जैसे वैलेंटाइन डे करीब आता जा रहा है वैसे-वैसे लोगों में वैलेंटाइन डे का एक्साइटमेंट नजर आ रहा है… सब अपने-अपने पार्टनर को सप्राइज करने के लिए तरह-तरह की प्लानिंग कर रहे हैं… कई सारे अट्रेक्टिव गिफ्ट्स से मार्केट भी सज गए हैं… आप भी कहीं न कहीं इन सब में शामिल होंगे… अगर आप इसमें शामिल नहीं हैं और आपने अब तक वैलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रैंड को देने के लिए कोई गिफ्ट चूज नहीं किया है तो टेंशन की कोई बात नहीं है यूथेंन्स न्यूज है न… इस वैलेंटाइन डे के लिए यूथेन्स न्यूज आपको बताने जा रहा है आपकी गर्लफ्रैंड्स के लिए ऐसे गिफ्ट्स के बारे में जो न केवल बैस्ट हैं बल्कि आपके बजट में भी हैं… तो आइए जानते हैं कौन-से हैं वो गिफ्ट्स…
वैलेंटाइन डे गिफ्ट सैट
फ्लिपकार्ट पर आपको ये वैलेंटाइन डे गिफ्ट सैट 900 रुपए की रेंज में मिल जाएगा। ये सैट बहुत ही क्यूट है इसलिए ये आपकी गर्लफ्रैंड को काफी पसंद आएगा। इसके लिए आपको कोई डिलिवरी चार्ज नहीं देना होगा।
राजहीरा वैलेंटाइन स्पेशल रोज
15 सेमी की लंबाई और 4 सेमी की चौड़ाई वाला ये रोज फ्लिपकार्ट पर आपको 1500 रूपए की रेंज में मिल जाएगा। इसकी सबसे खास बात तो ये है कि इसके लिए आपको कोई डिलिवरी चार्ज नहीं देना होगा।
लैदर स्लिंग बैग
स्लिंग बैग आजकल काफी ट्रैंड में हैं। आप अपनी गर्लफ्रैंड को प्यारा सा स्लिंग बैग भी दे सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर ये आपको 500 रुपए की रेंज में मिल जाएगा।
परफ्यूम
आप अपनी गर्लफ्रैंड को परफ्यूम भी गिफ्ट कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर आपको ब्रांडेड परफ्यूम 400 से 1000 रुपए की रेंज में मिल जाएंगे।
रोज़ गोल्ड रिंग
रिंग लड़कियों को काफी पसंद होती है। आपको गिफ्ट को लेकर ज्यादा कंफ्यूज होने की जरुरत नहीं है। इस वैलेंटाइन डे आप अपनी गर्लफ्रैंड को रिंग भी गिफ्ट में दे सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर ये आपको 1500 रुपए की रेंज में मिल जाएगी।
टैडी वैलेंटाइन डे सैट
टैडी वैलेंटाइन डे सैट में आपको 2 टैडी, 1 टैडी साइकल, 1 की चैन और 1 कार्ड मिलेगा। ये सैट फ्लिपकार्ट पर आपको 800 रुपए की रेंज में मिल जाएगा।
टाइड रिबन टैडी विद कॉफी मग
ये गिफ्ट सैट भी आप अपनी गर्लफ्रैंड को दे सकते हैं क्योंकि लड़कियां टैडी की दीवानी होती हैं। इसलिए ये उसे काफी पसंद आएगा। इस सैट में आपको 2 टैडी के अलावा 2 लव कॉफी मग मिलेंगे। ये गिफ्ट सैट फ्लिपकार्ट पर आपको 1500 रुपए की रेंज में मिल जाएगा।
बटरफ्लाई क्रिस्टल नैकलेस
नैकलेस भी ज्वैलरी के मामले में लड़कियों की पहली पसंद होती है। तो आप उसे नैकलेस भी गिफ्ट कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर आपको यूनिक पैटर्न वाला बटरफ्लाई क्रिस्टल नैकलेस 1700 की रेंज में मिल जाएगा।
मैडली इन लव गिफ्ट सैट
आप अपनी गर्लफ्रैंड को मैडली इन लव गिफ्ट सैट दे सकते हैं। इसमें आपको 1 गोबलैट सैट, 2 बॉल कैंडल और 1 फर हार्ट कुशन मिलेगा। फ्लिपकार्ट पर ये आपको 1500 रुपए की रेंज में मिल जाएगा।
लव मीटर
यदि आप जानना चाहते हैं कि आपका प्यार कितना गहरा है तो आप अपनी गर्लफ्रैंड को लव मीटर गिफ्ट कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर ये आपको 350 रुपए की रेंज में मिल जाएगा।
- - Advertisement - -