मुख्यमंत्री को लगभग 550 करोड़ रूपए लागत की सड़कों के भूमिपूजन का आमंत्रण
- - Advertisement - -
रायपुर, मुख्यमंत्री डॉ. सिंह से आज यहां उनके निवास कार्यालय में सक्ती क्षेत्र के नागरिकों के प्रतिनिधि मंडल ने विधायक डॉ. खिलावन साहू के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को जांजगीर-चाम्पा जिले में लगभग 550 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली विभिन्न सड़कों के भूमिपूजन के लिए जिले के ग्राम नगरदा आने का आमंत्रण दिया।
डॉ. साहू ने बताया कि इन कार्यों में सक्ती से जांजगीर तक 476 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली 55 किलोमीटर सड़क, नगरदा से बाराद्वार तक 24.5 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली लगभग साढ़े तेरह किलोमीटर लम्बी सड़क, सक्ती से बासीन पार्क तक 33 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली 15 किलोमीटर लम्बी सड़क शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र सक्ती में लगभग 18 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाना है। प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री प्रकाश साहू, संतोेष राठौर, राजाराम पटेल, नरोत्तम पटेल, पहलवान दास महंत, जगन्नाथ बरेठ, दीपक ठाकुर, भवानी तिवारी, मनमोहन देवांगन, अभिषेक शर्मा, अमृत साहू और लव सोनी शामिल थे।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -