20 बॉयफ्रेंड के दिए गिफ्ट को बेंचकर लड़की ने खरीदा घर
दुनिया में प्यार के नाम पर कुछ भी हो सकता है। कोई प्यार में मजनू बन जाता है तो कोई रांझा। प्यार में आप इंसान से कुछ भी करवा लो मना नहीं करेगा। कुछ ऐसा ही मामला चीन में देखने को मिला। यहां एक लड़की ने एक साथ 20 लोगों को डेट किया। 20 लोगों को डेट किया वो तो ठीक था लेकिन चौंकाने वाली बात तो ये है कि इनसे मिलने वाले गिफ्ट को बेचकर इसने अपने लिए घर खरीद लिया।
चीन के शेन्झेन में रहने वाली सियाओं ने एक ही समय में 20 लड़कों को डेट किया। ये लड़की शेन्झेन में क्लर्क की नौकरी करती थी और एक साथ 20 लड़कों को प्यार के हसीन ख़्वाब दिखा रही थी। लड़के भी इस लड़की के जाल में आसानी से फंस गए। लेकिन पिछले महीने ही इस लड़की ने इन सभी लड़कों से एक ही गिफ्ट मांगा जिसे बेचकर लड़की ने अपने लिए घर खरीद लिया।
सितंबर महीने में, जब चीन में आईफोन 7 लांच हुआ तब सियाओ ने अपने सारे बॉयफ्रेंड्स से गिफ्ट में नए फोन की डिमांड करना शुरू कर दी। जैसे ही उसके 20 बॉयफ्रेंड ने उसे फोन गिफ्ट किया, सियाओ ने उन्हें बेचकर डाउन पेमेंट कर अपने लिए नया घर खरीद लिया। आपको बता दें कि फोन बेचकर सियाओ को करीब 12 लाख रूपए मिले थे।
ये खबर सबसे पहले चीन के सोशल नेटवर्किंग साइट पर सियाओ के साथ काम करने वाले वर्कर ने शेयर की थी। इसके बाद दुनियाभर के लोग इस चालबाज गर्लफ्रेंड के किस्से पढ़ने लगे। इंटरनेट पर कुछ लोग जहां इस खबर से हैरान हैं, तो कुछ ने मजाक में कमेंट करते हुए कहा कि उन्हें एक बॉयफ्रेंड नहीं मिलता, इसे 20 मिल गए।