इस वेलेन्टाइन्स डे को बनाए ख़ास चॉकलेट Mousse के साथ
इस वेलेन्टाइन्स डे पर आप चाहे तो अपने प्यार को एक ख़ास तोहफा दे सकते है। और तोहफा अपने हाथ से बना हुआ हो तो उससे अच्छा कुछ हो हि नहीं सकता। आप चाहें तो अपने हाथ से खुद चॉकलेट डिश बना कर अपने पार्टनर को गिफ्ट कर सकते है। अगर आपका आन्सर होगा “मुझे चाकलेट बनाना नहीं आती है।” तो, आइऐं जाने हैन्ड मेक्ड चॉकलेट Mousse बनाने के तरीके :-
सामग्री:-
आध कप डार्क चॉकलेट(स्लाइस)
आध कप व्हाइट चॉकलेट(स्लाइस)
आधा कप फ्रेश क्रिम
बटर पेपर
विधि:-
डार्क और व्हाइट चॉकलेट(दोनों को अलगवाउल में रख़े) को कुछ देर माइक्रोवेव के अंदर 1 मिनीट तक रख मेल्ट करने के लिए रख़ दें। क्रिम को गर्म कर दें। गर्म क्रिम को थोड़ा-थोड़ा डार्क और व्हाइट चॉकलेट में डाल मिक्स कर लें। बटर पेपर के दो कोण बना लें। कोणे में दोनों चॉकलेट भर(एक में डार्क दुसरी में व्हाइट) काट लें(जहां से चॉकलेट नीकल सकें) एक कांच का कप या बाउल लें।अब उस बाउल में डार्क और व्हाइट चॉकलेट एक साथ ऐसे डालें कि, दोनो मिक्स न हों(जैसा फोटों में है।)। फ्रिज़ में रख़ दें। जब वो ठंड़ा हो जाऐं मतलब अब वो तैयार हैं।आप अपने कपल के साथ इसे खा सकते हैं उसे अपने हाथो से बना इससे ज्यादा अच्छा तोहफा और कुछ नहीं हो सकता।
- - Advertisement - -