इमैनुअल मैक्रों होंगे फ्रांस के सबसे युवा राष्ट्रपति
इमैनुएल मैक्रों फ्रांस के नए राष्ट्रपति होंगे। 39 साल के मैक्रों फ्रांस के सबसे युवा राष्ट्रपति होंगे। चुनाव में उन्होंने अपने धुर विरोधी दक्षिणपंथी मैरी ल पेन को हरा दिया है। बताया जा रहा है कि इस चुनाव में मैक्रो को करीब 64 फीसदी से ज्यादा वोट मिले। जीत के बाद मैक्रो ने कहा कि फ्रांस के लंबे इतिहास में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है।
उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि ये एक आशा और विश्वास बनकर उभरे। जीत के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनालड ट्रंप और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने भी फोन करके उन्हें बधाई दी।
फ्रांस के उत्तरी हिस्से में जन्मे मैक्रों ने पहली बार चुनाव लड़ा था। साल 2012 में इन्हें राष्ट्रपति ओलांद का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया था। 2014 मे इन्हें वित्त मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया। साल 2016 में मैक्रों राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में फ्रांस की जनता के सामने आए। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए मैदान में उतरे 11 उम्मीदवारों में से पहले चरण में टॉप पर रहे और दूसरे दौर के रन ऑफ चुनाव मे शामिल मैरी ल पेन और मैक्रों ने मतदाताओं के समक्ष फ्रांस से जुड़े अलग-अलग मुद्दों को उठाया था।
मैंक्रों का एजेंडा था कि वह 5000 बॉर्डर गाड्र्स की फोर्स बनाएंगे। फ्रांसीसी राष्ट्रीयता हासिल करने के लिए फ्रैंच भाषा जानना जरूरी होगी। इसके अलावा फ्रांस में धर्मनिरपेक्ष मूल्यों का विस्तार उनके एजेंडा में था। वहीं ल पेन ने अपने एजेंडे में गैरकानूनी प्रवासन पर रोक लगाने , सीमा रेखा कंट्रोल , इस्लामी कट्टरवादियों के खिलाफ कार्रवाही और कट्टरवादी मस्जिदों पर कार्रवाई शामिल थी।
- - Advertisement - -