आप भी नहीं जानते होंगे फेसबुक के बारे में इतना कुछ
फेसबुक मानो आज लोगों की सबसे अहम जरूरतों में से एक है। कई लोग तो अपना पूरा दिन फेसबुक पर ऑनलाइन होते हुए बिताते हैं। दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट हमारे जीवन का हिस्सा बन गई है। आप चाहे फेसबुक को अपनी डेली लाइफ में कितना भी यूज करते हों, लेकिन आप फेसबुक से जुड़ी खास और रोचक बातें बताएंगे, जो आपको खुद फेसबुक पर भी ढूंढने से नहीं मिलेंगी।
– मार्क जुकरबर्ग को सैलरी के तौर पर हर साल एक डॉलर मिलता है।
– फेसबुक वेबसाइट केवल हिंदी और इंग्लिश में ही नहीं बल्कि फेसबुक पेज को यूजर्स 70 भाषाओं में ट्रांसलेट कर सकते हैं।
– फेसबुक नीले रंग में रंगा होता है। सोचा है कयों। सीधा सा कारण है। इसका कारण है मार्क जुकरबर्ग का कलर बलाइंड होना। उन्हें हरे और लाल रंग में अंतर पता नहीं लगता।
– फेसबुक पर 83 प्रतिशत कॉल गल्र्स के फैन पेज बने हुए हैं।
– मार्क ने पहले “like” के बटन का नाम “awsome” रखा था, लेकिन मार्क की किसी ने एक न सुनी।
– अगर फेसबुक का सर्वर डाउन हो जाए, तो हर मिनट 25 हजार डॉलर का नुकसान होता है।
– शायद आपको ये जानकर हैरानी हो कि फेसबुक की लत एक बीमारी का रूप लेती जा रही है। इस बीमारी का नाम” fad” है। दस वक्त दुनिया में करीब 35 करोड़ लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं।
– फेसबुक पर करीब रोजाना छह लाख हैकर्स अटैक होते हैं।
– फेसबुक हर महीने तीन करोड़ डॉलर केवल होस्टिंग पर ही खर्च करता है।
– 2011 में अमेरिका में फेसुबक तलाक का सबसे बड़ा कारण बनी थी।
– फेसबुक प्रोफाइल पर मार्क जुकरबर्ग के पेज तक पहुंचने का एक सीधा शॉर्टकट भी है । अगर आप फेसुबक के url के आगे 4 लिख देंगे,तो ये आपको सीधे मार्क जुकरबर्ग के पेज तक ले जाएगा।
– अगर आपको घर बैठे पैसे कमाने हैं तो फेसबुक को हैक कर लीजिए और 500 डॉलर आप घर बैठे कमा सकते हैं। फेसबुक की किसी गलती को पकडऩे पर भी इनाम दिया जाता है।
– इस वक्त फेसबुक पर तीस मिलियन मरे हुए लोग हैं।