रिलीज़ डेट से महज़ कुछ दिन पहले फ़िल्म ‘रंगून’ में हुआ बड़ा बदलाव
विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी फ़िल्म रंगून 24 फरवरी को रिलीज़ होने जा रही है। लेकिन फ़िल्म की रिलीज़ से महज़ कुछ दिनों पहले ही फ़िल्म में बड़ा बदलाव किया गया है। दरअसल फ़िल्म रंगून पर कैंची चल गई है। जिससे इस फ़िल्म की समय सीमा कम हो गई है। पहले जहां यह फ़िल्म 2 घंटे और 47 मिनट की थी तो अब यह इसकी समय सीमा घटकर 2 घंटे और 7 मिनट की हो गई है।
वैसे यदि आप यह सोच रहे है कि फ़िल्म में किसी सीन के कारण सेंसर बोर्ड ने ऐसा किया है तो आप ग़लत समझ रहे हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि फ़िल्म पर सेंसर बोर्ड की नहीं बल्कि फ़िल्म के निर्माताओं की कैंची चली है। सूत्रों के मुताबिक फ़िल्म के निर्माताओं ने यह फ़ैसला आज के युवा दर्शकों को देखकर लिया है। निर्माताओं के इस फ़ैसले के बाद यह फ़िल्म और भी ज़्यादा स्पेशल हो गई है। इसके अलावा फ़िल्म की ख़ास बात यह भी है कि इसमें पहली बार शाहिद कपूर और सैफ अली ख़ान साथ नज़र आएंगे।
प्यार और वार दोनों का तड़का लगा है इस फ़िल्म में
फ़िल्म रंगून की कहानी 1940 के दशक (दूसरे विश्व युद्ध) के वक्त में बुनी गई है। फ़िल्म में प्यार और वार दोनों का तड़का लगाया गया है। जहां फ़िल्म में शाहिद एक आर्मी ऑफिसर के रोल में हैं तो वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत मिस जूलिया के किरदार में हैं। बता दें कि मिस जूलिया 40 के दशक की स्टंटवुमन हैं। इस फ़िल्म के अधिकतर शूट अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर किए गए हैं।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -