कैलोरी कॉन्शियस लोगों के लिए शुरू की गई फूड डिलीवरी सर्विस
आप वर्किंग हैं और दिनभर की थकान के बाद कुछ खाने का मन हो तो घर पर खाना बनाने में बहुत आलस आता होगा। ऐसे में आपको फूड की होम डिलीवरी सर्विस काफी अच्छी लगती होगी। लेकिन परेशानी तब आती है जब आप कैलोरी कॉन्शियस हों। कयोंकि लो कैलोरी और लो फैट वाले खाने की होम डिलीवरी सर्विस की सुविधा अब तक होटलों में नहीं है। लेकिन अब आपको इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जी हां, कैलोरी कॉन्शियस लोगों के लिए नई फूड डिलीवरी सर्विस शुरू की गई है, जिसमें वे चाहें तो लो कैलोरी फूड भी ऑर्डर कर सकते हैं। दरअसल, दिल्ली, मुंबई और बैंगलोर जैसी मेट्रो सिटीज में कई रेस्टोंरेंट्स और होटलों ने ऐसे लोगों के लिए ये सर्विस शुरू की है, जो अपनी हेल्थ के प्रति ज्यादा कॉन्शियस हैं। इस सुविधा के चलते वे फिर चाहें तो ऑफिस या फिर घर में ही अपने पंसदीदा लो कैलोरी फूड का मजा आसानी से ले सकते हैं। इससे उनकी सेहत को कोई नुकसान भी नहीं होगी।
लीन शेफ, दिल्ली
साकेत स्थित इस होटल में प्रोटीन पैक पैनकेक से लेकर लो कैलोरी वाले बर्गर तक की होम डिलीवरी की जाती है। यहां हर मैन्यू कैलोरी काउंट के साथ आता है।
कॉल-011-33106398
समय- – 9 बजे से रात तक।
टीएलसी , नई दिल्ली-
यहां की फूड सर्विस का मकसद लोगों को हेल्दी बनाना है। इसलिए यहां पर घर के बना साधारण खाने से लेकर हर तरह की डिश मौजूद रहती है। जैसे कि कैलोरी कंट्रोल्ड फूड, डायबिटिक फ्रेंडली फूड, हेल्दी हार्ट के लिए फूड आप कुछ भी ऑर्डर कर सकते हैं।
कॉल-9911414137
ईटोनॉमिस्ट-
गुडग़ांव स्थित ये होटल फूड लवर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है। खासतौर से अगर आप हेल्थ कॉन्शियस हैं लेकिन अच्छा खाने से परहेज नहीं कर सकते तो आप इस होटल में कॉल करके अपनी पसंदीदा डिश ऑर्डर कर सकते हैं। यहां नॉन वेज खाने वाले लोगों के लिए हैदराबादी चिकन पुलाव आसानी से मिल जाता है वो तीन सौ कैलोरी के अंदर।
कॉल-8800233100
समय-10 am-2:30 pm , 6:30pm- 9:30pm
फ्रेश.कॉम-
ऑफिस के बिजी शेड्यूल से थकहार के अगर आप कुछ फ्रेश और चटपटे स्नेक ऑर्डर करना चाहते हैं तो फ्रेश.कॉम से अच्छा तो कोई ऑप्शन हो ही नहीं सकता। गुडग़ाव स्थित इस होटल में कॉल करके आप भेलपुरी,दही भल्ला का ऑर्डर दे सकते हैं। ये सभी चीजें आपको आपके घर या ऑफिस में डिलीवर हो जाएंगी वो भी लो कैलोरी वाली।
कॉल-011- 33107860
समय-9am – 8:45pm
बांबे सलाद को-
अगर आप लंच या डिनर में सलाद ऑर्डर करना चाहते हैं तो इसकी सुविधा इस होटल में आपको मिल जाएगी। यहां से आप खासतौर से ऐवोकेडो और फेटा सलाद , बनाना एंड पीनट बटर स्मूदीज ऑर्डर कर सकते हैं। जो काफी हेल्दी होता है। यह होटल बांद्रा वेस्ट में लिंकिंग रोड पर स्थित है।
कॉल-022- 26000270
समय-12pm- 10:30 pm
8 फूड-
अगर आप हेल्थ कॉन्शियस के साथ फूड लवर भी हैं तो इस रेस्टोरेंट से जरूर एक बार मैकसीकन ब़ुरैटो सैंडविच और ग्रीक सलाद ऑर्डर करें। ये रेस्टोरेंट मुंबई के बांद्रा ईस्ट में है।
कॉल-022- 30151887
समय-11 am- 11 pm
आईटिफिन-
ये होटल हेल्थ कॉन्शियस लोगों को ध्यान में रखते हुए हाई प्रोटीन फूड की ही होम डिलीवरी सर्विस देता है। इतना ही नहीं यहां मील्स बकायदा ऑलिव ऑयल में तैयार होते हैं। ये होटल बैंगलोर के व्हाइट फील्ड में स्थित है।
कॉल-07353230000
समय-9am- 6 pm
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -