पवित्र रिश्ता से एम.एस धोनी तक कुछ ऐसा है 30 के हुए सुशांत का सफर
टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले फेमस एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आज अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहें हैं। 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना शहर मे जन्मे सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर के शुरूआती दौर मे थियेटर और छोटे पर्दे पर काम किया। सिल्वर स्क्रीन तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की और उन्हें सफलता भी मिली क्योंकि उनकी पहली डेब्यू फिल्म काय पो छे हिट रही थी। तो आइए इस मौके पर जानते हैं सुशांत सिंह के बाद में कुछ इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स..
सुशांत को आज हिंदी सिनेमा जगत में एक बढ़ते सितारे के रूप में माना जाता है लेकिन अगर हम बात करे बीते समय की तो, सुशांत सिंह राजपूत एक बहुत होनहार छात्र रहें है जिन्होंने 2003 में ऑल इंडिया इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (एआईईईई) में 7 वीं रैंक हासिल की।
2009 में एकता कपूर के सीरियल पवित्र रिश्ता के जरिये सुशांत सिंह राजपूत ने फैंस के बीच अपनी पहचान बना ली। इसमें सुशांत ने मानव देशमुख का रोल निभाया था जिसे काफी सराहा गया था और वो सुशांत से नहीं बल्कि मानव के नाम से फेमस हो गये। लेकिन केवल कुछ ही लोग जानते है कि यह उनका पहला टीवी शो नही था। उन्होंने टीवी में अपने करियर की शुरूआत बालाजी टेलीफिल्म्स सीरियल’ किस देश में है मेरा दिल के साथ की थी।
सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड मे अपने करियर की शुरूआत 2013 मे अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म काई पो छे से की। जोकि हिट रही और सुशांत के लिए आगे बढ़ने का रास्ता खुल गया।
इसके बाद उन्होंने शुद्ध देसी रोमांस (2013) में परिणिति चोपड़ा के साथ रोमांस किया। फिल्म को ज्यादा पसंद नहीं किया गया। लेकिन सुशांत के रोमांटिक रोल को फैंस ने बहुत पसंद किया।
सुशांत 2014 में पीके में नजर आए। फिल्म में आमिर खान और अनुष्का शर्मा लीड रोल में थें। सुशांत का छोटा सा रोल था लेकिन वो फैंस के दिल को छू गया।
जल्द ही सुशांत टीम इंडिया के कैप्टन धोनी पर बनने वाली बायोपिक में लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म इस साल सितंबर में रिलीज होगी।
आपको बता दें सुशांत अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से इस साल दिसम्बर में शादी करने वाले हैं। दोनों ने पवित्र रिश्ता में साथ काम किया था। इस बर्थडे पर भी अंकिता ने सुशांत को सरप्राइज बर्थडे पार्टी दी है।