इस फोटो में हैं कितनी लड़कियां ???
ये फोटो इन दिनों इंस्टाग्राम पर इस सवाल के साथ ’इस फोटो में कितनी लड़कियां हैं’ काफी वायरल हो रही है। कुछ लोगों का कहना है इसमें 4 लड़कियां हैं तो कुछ का कहना है कि इसमें 13 लड़कियां हैं। लेकिन सच क्या है ये तो फोटो क्लिक करने वाला ही बता सकता है।
आपको बता दें कि इस फोटो को स्विटजरलैंड के रहने वाले फोटोग्राफर तिजियाना वर्गरी ने क्लिक किया है। इस फोटो का इंस्टाग्राम पर शेयर करते ही ये फोटो वायरल हो गया और और इस बात पर बहस छिड़ गई कि इस फोटो में कितनी लड़कियां हैं। इस फोटो को 7 दिनों के अंदर-अंदर लगभग 15 हजार लोगों ने शेयर किया है। इतना ही नहीं लोगों ने इस फोटो पर कई कमेंट्स भी पोस्ट किए हैं।
हालांकि फोटोग्राफर ने अपने कमेंट के जरिए इस बात का खुलासा कर दिया है कि इसमें कितनी लड़कियां हैं। उन्होंने कमेंट के जरिए बताया कि इस फोटो में केवल 2 ही लड़कियां हैं। माना जा रहा है कि वो दोनों लड़कियां मिस वर्गरी की बेटियां हैं।
ऑप्टिकल इल्यूजन की वजह से 2 लड़कियां 13 लड़कियों की तरह दिखाई दे रही हैं। इस फोटो में पहली और दूसरी लड़की आइने के सामने बैठी है, उनका प्रतिबिम्ब शीशे में बन रहा है और उसके रिफलेक्शन की वजह से इतनी सारी संख्या में लड़कियां दिखाई दे रही हैं।
|