पिंपल्स से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
आज के समय में यूथ अपने लुक्स को लेकर काफी कॉन्शियस रहते हैं। वहीं अगर उन्हें पिंपल्स की प्रॉब्लम हो जाती है तो जब तक वे इस पिंपल को क्लीयर नहीं कर लेते वे चैन से नहीं बैठ पाते हैं। आज कल पिंपल्स की प्रॉब्लम हर दूसरा इंसान फेस कर रहा है। मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट्स अवेलेबल होते हैं जो पिंपल्स को क्लीयर करने की ग्यारंटी देते हैं पर उनसे ऐसा कुछ हो नहीं पाता और साथ ही ये प्रोडक्ट्स काफी महंगे भी होते हैं। पिंपल्स होने के कई कारण हो सकते हैं। तो आइए, जानते है पिंपल्स होने के कारण और उनसे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय जिनसे आप जल्द से जल्द पिंपल्स से छुटकारा पा सकते हैं।
क्यों होती है पिंपल्स –
1. पिंपल्स होने के कई कारण हो सकते हैं जिसका एक मेन रीजन होता है चेहरे की गंदगी का ठिक से साफ न हो पाना।
2. अधिक तेल का खाना, फास्ट फूड ये सभी भी पिंपल्स के कारण हो सकते हैं।
3. इसके अलावा कई बार कॉस्मेटिक्स भी पिंपल्स का कारण होते हैं।
4. आज के बिजी शेड्यूल में भागदौड करनी पडती है जिससे हमे अधिक समय तक सनलाइट में रहना होता है जिसके बाद पिंपल्स की प्रोब्लम फेस करना पड सकती हैं।
पिंपल्स को दूर करने के घरेलू उपाय –
हमारे घर में कई चीजें अवेलेबल होती है जिनकी मदद से हम पिंपल्स का ट्रिटमेंट कर सकते है।
1. पपीता – अधिकतर कॉस्मेटिक्स में पपीते का यूज़ किया जाता है क्योंकि इसमें पेपैन नाम का एंजाइम होता है जोकि पिंपल्स और उसके दागों को कम करने में मदद करता है। पपीते को लगाने से पिंपल्स के साथ डेड स्किन्स भी साफ होती है।
पपीते को लगाने के लिए आप मुंह धोकर पपीते को मेश करके 15-20 मिनट के लिए लगे रहने दे और फिर हल्के गर्म पानी से इसे धो ले।
2. ऑरेंज पील पेस्ट – संतरा आपके फेस को रिफ्रेशमेंट देता है, इससे आपके फेस से एक्स्ट्रा ऑइल भी हटता है। ऑरेंज पील पेस्ट के लिए आप संतरे के छिलकां को सुखाकर इसे पिसकर मिश्रण तैयार करें इसके बाद इसमें थोडा पानी डालकर पेस्ट तैयार करें और इसे मुंह धोकर फेस पर लगाएं और इसे 20-25 मिनट के बाद पानी से धो ले।
3. बनाना पील – बनाना हर तरह की खूबियों से भरा हुआ होता है इसके पील में ल्यूटेन होता है जोकि पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट होता है जिससे हेल्दी सेल्स को बढाने में मदद मिलती है और यह पिंपल्स भी कम करता है।
इसे लगाने के लिए आप बनाना को अपने फेस पर सर्क्यूलर मोशन में करीबन 30 मिनट के लिए रब करे और फिर इसे पानी से धो ले।
4. एलोवेरा – पिंपल्स को रिमूव करने के लिए एलोवेरा सबसे बेस्ट घरेलू उपाय है। एलोवेरा हर घर में अवेलेबल होता है। एलोवेरा में कई तरह की एंटी बैक्टिरियल प्रोपर्टीज होती है जोकि पिंपल्स को कम करने में मदद करती हैं।
एलोवेरा को लगाने के लिए फेस धोकर इसका जेल डायरेक्टली फेस पर लगाए और इसे धो ले ।
5. नींबू का रस – नींबू में विटामिन सी होता है जोकि स्कीन के लिए और पिंपल्स को हटाने के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
इसे लगाने के लिए फेस धोने के बाद नींबू के रस को कॉटन की बॉल्स की मदद से पिंपल्स पर लगाए और थोडी देर बाद उसे धो ले।
6. स्टिमिंग- स्टिमिंग से पिंपल्स क्लियर होने के साथ फेस पर ग्लो भी आता है। आप दिन में एक बार 10-15 मिनट के लिए स्टिमिंग कर सकते है।
7. शहद – पिंपल्स के लिए शहद भी एक अच्छा उपाय है। आप इसे मुंह धोने के बाद इफेक्टेड एरिया में 30 मिनट के लिए लगे रहने दे। इसके बाद इसे पानी से धो ले ।
8. अंडे का सफेद भाग – अंडे का सफेद भाग पिंपल्स पर लगाए और इसे 15 मिनट के बाद धो ले। इससे पिंपल्स और पिंपल्स के दाग दूर होते हैं।