इन लोगों से दूर भागती है धन की देवी लक्ष्मी
दीपावली रोशनी और उल्लास का त्यौहार है। सभी लोग खुशी-खुशी इस पर्व की तैयारियां करते हैं। इस पर्व में लक्ष्मी देवी को प्रमुख रूप से पूजा जाता है। माना जाता है कि माँ लक्ष्मी धन और वैभव की देवी होती है कई धार्मिक ग्रंथों में ये भी लिखा गया है कि जिन पर माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती है उन्हें धन वैभव की कोई कमी नहीं रहती।
कभी-कभी किन्हीं कारणों से लक्ष्मी देवी रूष्ट भी हो जाती हैं। विष्णु पुराण में देवी लक्ष्मी से संबंधित विभिन्न बातें उल्लेखनीय हैं। इसी महान ग्रंथ में इंद्र द्वारा देवी लक्ष्मी की स्तुति की गई है। देवी लक्ष्मी ने इंद्र देव को धन संबंधी क्या-क्या उपदेश दिए थे, वह सब इस धार्मिक ग्रंथ में दर्ज है। लक्ष्मी जी ने इंद्र देव को बताया था कि वे कैसी श्रद्धा से खुश होती हैं और किस पर कृपा बरसाती हैं।
इस ग्रंथ में ये लक्ष्मीजी ने ये भी बताया है कि वे कैसे लोगों के घर जाना पसंद नहीं करती है। धन की देवी ने इंद्र को उन लोगों की सूची प्रदान की, जिनके यहां वे कभी नहीं जातीं। अर्थात् वे लोग लक्ष्मी जी की चाहे कितनी ही स्तुति कर लें, लेकिन धन की देवी उनकी मनोकामना नहीं सुनतीं। तो आइए जानते हैं वे कौन से लोग हैं और ऐसी क्या बात है जो देवी लक्ष्मी हमेशा ही उनसे रुष्ट रहती हैं।
1) अहंकारी लोग
कुछ लोग पैसा आने पर बहुत अहंकारी हो जाते हैं वे अपने सिवा किसी और को महत्व नहीं देते है। जिस घर में या जिस भी व्यक्ति में अहंकार होगा, वहां मां लक्ष्मी कभी भी रुकना पसंद नहीं करतीं। ऐसा घर जहां अहंकारी रहते हैं वहां केवल अज्ञानता और क्रोध का ही वास होता है।
2) लोभ
लोभ को शास्त्रों में ‘महापाप’ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है लोभ इंसान को ले डूबता है उसका जीवन बर्बाद कर देता है। ऐसा व्यक्ति जो लोभ से ग्रस्त है, उसका मनुष्य जीवन नष्ट ही माना गया है। ऐसे व्यक्ति पर देवी लक्ष्मी कभी भी कृपा नहीं करतीं।
3) हिंसा
हिंसा को भी शास्त्रों में पाप कहा गया है। निर्जिवों पर या निर्बलों पर हिंसा का प्रयोग करना पाप माना गया है। जहां हिंसा होगी, वहां देवी लक्ष्मी कभी वास नहीं करतीं। जिस घर में ‘घर की लक्ष्मी’ मानी गई महिलाओं के साथ हिंसा होती है, ऐसे घर पर मां लक्ष्मी की छाया भी नहीं पड़ती।
4) मांसाहारी
माँ लक्ष्मी और सभी देवता मांसाहारी मनुष्यों से दूर रहते है। ऐसा घर जहां पर जीव हत्या हो या मांसाहारी भोजन बनता हो उनसे लक्ष्मी देवी रूष्ट रहती है। ऐसे घरों पर लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है।
- - Advertisement - -