संप्रभुता की कीमत पर इंडिया शांतिप्रिय बना नहीं रह सकता – राष्ट्रपति
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने सशस्त्र बलों की क्षमताओं का राष्ट्र शक्ति के प्रमुख स्रोत के रूप में उल्लेख करते हुए आज कहा कि भारत एक शांतिप्रिय राष्ट्र है, लेकिन अगर हमारी संप्रभुता को चुनौती मिली तो उसकी रक्षा के लिये राष्ट्रीय शक्ति के सभी उपकरणों का उपयोग किया जायेगा। श्री मुखर्जी ने महाराष्ट्र के अहमदनगर में आर्म्ड कोर सेंटर एंड स्कूल (ACC & S) को स्टैंडर्ड प्रदान करने के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोई भी राष्ट्र राष्ट्रीय शक्ति के सभी तत्वों से अपनी वास्तविक ताकत को हासिल करता है और हमारे सशस्त्र बलों की क्षमता राष्ट्रीय शक्ति का एक प्रमुख स्रोत है। यद्यपि हम एक शांतिप्रिय राष्ट्र हैं, लेकिन संप्रभुता की रक्षा के लिए राष्ट्रीय शक्ति के सभी उपकरणों का इस्तेमाल किया जायेगा.
क्या है ACC & S का मूलकार्य?
ACC & S एक ऐसा संगठन है, जो सेना के आर्म्ड कोर ऑफिसर्स, जूनियर कमीशन ऑफिसर्स और नॉन कमीशन ऑफिसर्स के व्यक्तित्व को निखार कर उनमें लीडरशिप क्वालिटी के साथ यांत्रिक युद्ध की ज़िम्मेदारियों को निपटने में दक्ष बनाता है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्वारा मेजर व्यंजन प्रसाद को स्टैंडर्ड प्रस्तुत किया गया।
- - Advertisement - -