Valentines Day : सिंगल्स को लव करने के लिए एंस्पायर करेंगे इंडियन नॉवेल
[avatar user=”ruchi” size=”thumbnail” align=”left” /]
कुछ ही दिनों में वैलेंटाइन डे आने वाला है। जिन्होंने अपना पार्टनर ढूंढ लिया है वो तो काफी मजे में होंगे लेकिन जो अब तक सिंगल है उन्हें भी जरुरत है अपना पार्टनर ढूंढने की। क्योंकि बिना पार्टनर के वैलेंटाइन डे का कोई मजा नहीं है। यदि आप भी अब तब सिंगल हैं और अपने लिए किसी पार्टनर की तलाश कर रहे हैं तो जो बुक्स हम आपको बताने जा रहे हैं ये आपके होने वाले पार्टनर को इम्प्रैस करने में आपकी हैल्प करेंगी। वैसे तो हमारे फ्रैंड्स भी हमें लड़की को इम्प्रैस करने के आइडियाज बताते रहते हैं लेकिन यदि आपके पास ऐसा कोई दोस्त नहीं है तो डोंट वरी बुक्स हैं न। वो बुक्स ही होती हैं जो हमारे सच्चे दोस्त की तरह हमें सपोर्ट करती हैं। यदि आप भी अपनी लाइफ को एक लव स्टोरी बनाना चाहते हैं तो बुक्स उसमें आपकी हैल्प करेंगी। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी ही कुछ बुक्स के बारे में जिसे पढ़ने के बाद एक बार तो आपका मन प्यार के चक्कर में पड़ने को जरुर करेगा। तो आइए जानते हैं कौन-सी हैं वो बुक्स…
1. You were my crush till you said you love me.
Writers: Durjoy Datta and Orvana Ghai
ये नॉवेल ट्रू लव स्टोरी पर बैस्ड है जो कि ऑथर के भाई बिनॉय रॉय की कहानी है। इसमें फेसबुक चैट एक सीरियस रिलेशनशिप में बदल जाती है। ये एक अमीर लड़के की कहानी है जिसमें उसके रिलेशन उसके पापा के साथ खराब रहते हैं। इस नॉवेल की कहानी में ये बताया गया है कि कैसे बिनॉय प्यार में पड़ने के बाद अपने पापा के साथ अपने रिलेशन को सुधार लेता है।
2. Accidentally in love.
Writer: Nikita Singh
ये एक स्ट्रगलिंग मॉडल छवि मुखर्जी की कहानी है जो मुंबई में कुछ बड़ा करने के लिए जाती है। उसकी लाइफ में ट्विस्ट तब आता है जब वो एक क्यूट फोटोग्राफर से मिलती है और उसके प्यार में पड़ जाती है। दोनों की लाइफ इतनी बिजी रहती है कि दोनों के पास डेट करने तक का टाइम नहीं होता है। दोनों अपने प्यार को हासिल कर पाते हैं या नहीं ये जानने के लिए तो आपको नॉवेल ही पढ़ना होगा।
3. That’s the way we met.
Writer: Sudeep Nagarkar
ये एक यंग कपल की कहानी है जो एक-दूसरे के बिना एक पल रहने की कल्पना भी नहीं कर सकते। लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब दोनों का ब्रेकअप हो जाता है। अलग होने के बाद दोनों को पता चलता है कि दोनों एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं। नॉवेल में दोनों की लाइफ में आने वाले सारे अप एंड डाउन्स और कैसे दोनों उनके साथ डील करते हैं इस बारे में बताया गया है।
4. 2 States: The story of my marriage.
Writer: Chetan Bhagat
चेतन भगत का सबसे ज्यादा बिकने वाला नॉवेल टू स्टेस्ट्स भी उनकी लाइफ की कहानी पर ही बैस्ड था। ये कहानी बताती है कि कैसे एक तमिलियन लड़की एक पंजाबी लड़के के प्यार में पड़ जाती है। दोनों के स्टेट और कल्चर अलग-अलग होने की वजह से उनके प्यार को उनके परिवार की मंजूरी नहीं मिलती है। अब दोनों अपनी शादी के लिए अपने पैरेंट्स को मना पाते हैं या नहीं ये जानने के लिए तो आपको नॉवेल पढ़ना ही पड़ेगा।
5. Law of averages: A hilarious love story- Filmi ishtyle.
Writer: Kshitish Padhy
बॉलीवुड स्टाइल में लिखे गए इस नॉवेल में कॉमेडी और रोमांस का तड़का है। ये एक फन लविंग और एम्बिशियस लड़के की कहानी है जिसे एक कॉमिक बुक का स्क्रिप्ट राइटर बनने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ता है। एक्सीडेंटली वो एक लड़की के प्यार में पड़ जाता है और अपनी गर्लफ्रैंड के फादर को इम्प्रैस करने में कामयाब नहीं हो पाता है। बार-बार कोशिश करने के बाद भी वो ऐसा करने में नाकामयाब रहता है। इन सबके बीच इसमें कई सारे ट्विस्ट भी आते हैं।
6. I loved a street woman.
Writer: Nitin Vinay Khare
ये एक युवा सैनिक की कहानी है जिसके बचपन का प्यार उसे उस वक्त छोड़ कर चला जाता है जब वह युद्ध के दौरान हुए अपने घावों को भरने की कोशिश कर रहा होता है। इसके बाद वो कई सिटीज में घूमने के लिए निकल पड़ता है। इस जर्नी के दौरान उसे एक लड़की से प्यार हो जाता है जो उसके साथ ही ट्रैवल कर रही होती है। एक दिन अचानक वह खो जाती है जब सैनिक उसे ढूंढने निकलता है तब उसे एहसास होता है कि वो उस लड़की से कितना प्यार करता है।
- - Advertisement - -