जापान में तैयार हुई ‘डिजिटल बेटी’
- - Advertisement - -
जापान के लैब में एक डिजिटल बेटी तैयार की गई है। इस डिजिटल बेटी का नाम साया रखा गया है। ख़ास बात यह है कि साया दिखने में बिल्कुल आम लड़कियों की भांति दिखाई देती है। साया को महिला ग्राफिक आर्टिस्ट यूका इशिकावा ने बनाया है।
एक साल का वक़्त लगा साया को बनाने में
यूका के अनुसार साया को बनाने में उन्हें पूरे एक साल का समय लगा है और अभी भी वह अपने पति के साथ मिलकर साया को परफैक्ट बनाने पर काम कर रही हैं। यूको कहती है कि जब कोई साया को देखता है तो सबसे पहले यही कहता है, ’मुझे तो लगता है कि मैंने इसे कहीं देखा है’ या फिर ’अरे ये तो उसकी तरह लगती है’।
यूको के मुताबिक़ साया को पहले तैयार करने का इरादा नहीं था, वो महज साइड प्रोजेक्ट भर थीं, एक शार्ट फ़िल्म के कैरेक्टर एक्टर के तौर पर लेकिन अचानक इशिकावा ने साया को बनाने का फ़ैसला किया। यूको के इस काम में उनके पति ने भी उनका साथ दिया। यहां तक की साया को बनाने में इशिकावा और उनके पति को अपनी नौकरी भी छोड़नी पड़ी। नौकरी से बचाए पैसों से घर की ज़रूरतें पूरी हुईं और बाद में उन्हें कारपोरेट घरानों से मदद भी मिलने लगी। साया को बनाने के दौरान उनके दिमाग में टोक्यो के शिबुआ इलाके में रहने वाली लड़कियों का ध्यान था। कोशिश ये भी की गई है साया, 17 साल की दिखे। हालांकि साया की कोई उम्र नहीं है।
वैसे अब तो इशिकावा ने साया का नया वर्जन भी पेश कर दिया है। इस नए वर्जन में यूको ने साया के चेहरे को सहज और मानवीय भाव देने की कोशिश की है। बता दें कि साया के इस नए वर्जन को देखने के बाद लोग दंग रह गए हैं। किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि जिसे वे वास्तविक लड़की समझ रहे है वह एक मशीन है। एक यूजर ने ट्वीट किया है, “ये तो वास्तविक लड़की की तस्वीर है। तो वहीं एक अन्य व्यक्ति ने लिखा “मैं उसकी आवाज़ सुनने के लिए और इंतज़ार नहीं कर सकता, वह कैसे चलती है, ये भी देखना है।“
आगे ये करना चाहते है ये दम्पत्ति
इस सप्ताह दोनों साया के पहले एनिमेटेड वर्जन को जापान में होने वाले कंज्यूमर इलेक्ट्रानिक एक्जीबिशन सीईएटीईसी में प्रदर्शित करने वाले हैं। यूका और उनके पति को विश्वास है कि एक दिन साया आम लड़कियों की तरह बात करेगी और लोगों को भावनात्मक संबल भी देगी।
साया में ये गुण है मौजूद
वैसे साया क्यूट तो दिखती है इसके साथ ही साया में जापानी महिलाओं में पाए जाने वाले हर अच्छे गुण भी है। मसलन वह दयालु है, अच्छा लड़की है और नैतिक मूल्यों से भरी हुई है।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -