दिल्ली में चोरों ने किया धोनी को परेशान
पिछले साल ही फिल्म धोनी की बायोपिक ‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने सभी का दिल जीत लिया था। लोगों ने देखा कि कैसे रांची का एक सामान्य सा लड़का इंडियन क्रिकेट टीम का कैप्टन बना, उसने इस मुकाम तक पहुंचने में कितना संघर्ष किया। इस मूवी को देखने के बाद ऑडियंस की नज़रों में धोनी के लिए इज़्जत और भी बड़ गई थी।
धोनी इन दिनों विजय हजारे ट्रॉफी के लिए दिल्ली में है लेकिन दिल्ली में उनका पाला चोरों से पड़ गया। दिल्ली के चोर भी बड़े शातिर हैं, उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को भी नहीं छोड़ा। दिल्ली में महेंद्र सिंह धोनी के तीन मोबाइल फोर चोरी हो गए हैं। यहां द्वारका सेक्टर 10 स्थित थाने में धोनी ने एफआईआर दर्ज करवाई है।
झारखंड टीम के कप्तान धोनी विजय हजारे ट्रॉफी में पश्चिम बंगाल टीम के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के लिए दिल्ली में है। यहां वह अपनी टीम के साथ द्वारका के होटल में ठहरे थे। पिछले दिनों इस होटल में आग लग गई थी। पुलिस में दर्ज धोनी की शिकायत के मुताबिक, होटल में आग लगने पर वहां के कर्मचारियों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला. हालांकि उसके बाद से उनके तीन मोबाइल फोन नहीं मिल रहे. इन फोन में टीम इंडिया और बीसीसीआई से जुड़ी कई चीजें हैं. वहीं पुलिस के मुताबिक, उन्होंने मामला दर्ज कर लिया और खोज में जुट गई है।
बता दें कि इस आग की वजह से झारखंड और बंगाल के बीच का मुकाबला एक दिल के लिए टाल दिया गया था। इसके बाद दिल्ली के फ़िरोज़शाह कोटला स्टेडियम में खेले गए मैच में धोनी ने झारखंड की तरफ से कप्तानी पारी खेलते हुए 70 रन बनाए। हालांकि उनकी बल्लेबाजी टीम को जीत दिलाने में नाकाफी साबित हुई और बंगाल के 329 रनों के मुकाबले उनकी टीम 41 रनों से मैच हार गई।
- - Advertisement - -