प्रियंका सहित ये हस्तियां कर चुकी है ओबामा के साथ डिनर
- - Advertisement - -
प्रियंका चोपड़ा अपनी पहचान बॉलीवुड से लेकर हॉलीवड तक बना चुकी हैं। वे हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ व्हाइट हाउस करसपोंडेंट डिनर में शिरकत की। प्रियंका ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुझे मजाकिया और चार्मिंग बराक ओबाम से मिलकर काफी अच्छा लगा। प्रिंयका के साथ इस डिनर में विल स्मिथ, जाडा पिनकेट स्मिथ, केरी वाशिंगटन, शोंडा राइम्स, किम करदाशियां की मॉडल बहन केंडल जेनर समेत हॉलीवुड की कई और नामचीन हस्तियां हिस्सा भी शामिल हुईं।
प्रियंका को इस डिनर के लिए निमंत्रण खुद बराक ओबामा ने ही भेजा था। वे इस डिनर को लेकर काफी खुश भी है। उन्होने टिवट्र अपनी खुशी जाहिर की है। और इंस्टाग्राम पर उन्होने ओबामा और मिशेल के साथ फोटो भी शेयर किया है जिसमें वे ब्लैक गाउन पहने काफी अच्छी लग रही है। प्रियंका से पहले भी कई भारतीयों ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ मे डिनर कर चुके है।
नरेंद्र मोदी- अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ प्रियंका चोपड़ा से पहले सितंबर 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुषमा स्वराज ओबामा के साथ व्हाइट हाउस में डिनर कर चुके हैं। इस डिनर में ओबामा ने मोदी से गुजराती स्टाइल में पूछा था ‘केम छो’ इस डिनर में बराक ओबामा की वाइफ मिशेल ओबामा नही थी। इस डिनर में मोदी का परिचय अन्य देशों के लीडर्स के साथ कराया गया।
मनमोहन सिंह- 2009 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भी बराक ओबामा के साथ डिनर कर चुके है। ये डिनर उन्होने व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में किया था। इस डिनर में मनमोहन सिंह के साथ उनकी वाइफ गुरशरण कौर भी शामिल थी। वही बराक ओबामा भी अपनी वाइफ मिशेल ओबामा के साथ थे। मनमोहन सिंह के साथ के इस डिनर को व्हाइट हाउस के सबसे महंगे डिनर के रूप में जाना जाता हैं।
भारत में ओबामा का डिनर
25 जनवरी 2015 को ओबामा के भारत के दौरे पर उनके साथ भारत के 250 मशहूर हस्तियों ने बराक ओबामा के साथ डिनर किया था। इस डिनर में बराक ओबामा के साथ भारत के विभिन्न क्षेत्रों की कई मशहूर हस्तियां मौजूद थी। इन हस्तियों में अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर, ए.आर. रहमान, गुलजार, प्रियंका चोपड़ा, राहुल गांधी, सोनियां गांधी समेत देश की कई मशहूर हस्तियों ने बराक ओबामा के साथ डिनर किया था।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -