हाई अलर्ट पर मुंबई , पुलिस ने एक संदिग्ध का स्केच किया जारी
देश में हो रहे आतंकी हमलों के बाद से सरकार और पुलिस प्रशासन अब हरकत में आ गए है। आतंकियों की प्रत्येक गतिविधि पर नज़र रखने के साथ ही महाराष्ट्र सरकार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने में जुटी हुई है। दरअसल गुरुवार को चार स्कूली छात्रों ने दावा किया था कि उन्होंने चार संदिग्ध लोगों को देखा है। छात्रों के इस दावे के बाद से पुलिस ने मुंबई के प्रमुख स्थानों पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। इसके साथ ही अब पुलिस ने चार संदिग्धों में से एक संदिग्ध का स्केच भी जारी कर दिया है। फिलहाल पुलिस इन चारों संदिग्धों को ढूढ़ने में लगी हुई है। इसके लिए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया है।
न्यूज़ एजेंसी से बात करने के दौरान छात्रों ने बताया कि उन्होंने पठान सूट पठान सूट जैसी ड्रेस में चार लोग को देखा हैं, जो एक दूसरे से अलग ही भाषा में बात कर रहे थे। छात्रों ने कहा कि वे लोग बार-बार ओएनजीसी और स्कूल का नाम ले रहे है। छात्रों के अनुसार उन्होंने इन चार संदिग्धों को नेवल बेस के दूसरी साइड देखा था।
छात्रों के इस दावे के बाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम और ज़्यादा बढ़ा दिए है। कोलाबा पुलिस ने टोल फ्री नंबर 022852885 जारी कर संदिग्धों से जुड़ी सूचना देने के लिए अपील भी की है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने लोगों को सतर्कता बरतने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के गृहमंत्री दीपक केसरकर ने भी लोगों को न घबराने की नसीहत दी है। केसरकर ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि लोग घबराएं नहीं, कोई भी जानकारी मिलने पर पुलिस को बताएं। लोग शांति बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें। सभी एजेंसियां सजग है।
इन स्थानों को रखा है हाईअलर्ट पर
संदिग्ध अवस्था में सेना की वर्दी पहनकर घूमते हुए चार लोगों के देखे जाने के बाद से पश्चिमी नौसेना कमान ने मुंबई तट पर हाई ,ठाणे ,रायगढ़ में हाई अलर्ट जारी किया है। डीजीपी कार्यालय ने तट के पास सभी थानों को तुरंत अलर्ट जारी कर दिया। इसके अलावा तट के पास गेटवे ऑफ इंडिया, राजभवन , बंबई हाई, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र और अन्य बड़े प्रतिष्ठान संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई में अलर्ट जारी करने के बाद गुजरात के तटीय इलाको में भी अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां तटीय क्षेत्र में पैनी नज़र लगाए हुए है। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के उरी में रविवार को हुए आतंकी हमले के बाद से देश में सुरक्षा व्यवस्था पहले ही अलर्ट पर है। इस आत्मघाती आतंकी हमले में हमारे 18 जवान शहीद हो गए थे।