इस लड़की ने गाया शानदार भजन लेकिन मिली गालियां और धमकियां
क्या कभी मुसलिम लड़की को आपने भजन गाते सुना है। नहीं ना, लेकिन कर्नाटक के शिमोगा की रहने वाली सुहाना सईद नाम की इस लड़की ने कुछ ऐसा कर दिखाया जिसे करने के बाद उसे लोगों के भद्दे कमेंट और विरोध को झेलना पड़ रहा है। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने कन्नड़ रियालिटी शो में भजन गा दिया। इसका वीडियो ट्वीटर पर तेजी से ट्रॉल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सुहाना को धमकी भी मिलने लगी हैं। विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि इस्लाम में गाना गाने की इजाजत नहीं है।
रियालिटी शो में 22 साल की सुहाना ने जब गाना गाया तो सब हक्के-बक्के रह गए। उसकी प्रस्तुति से इंप्रेस होकर जज भी अपनी सीट से उठकर खड़े हो गए। मंगलौर मुसलिम फेसबुक पेज पर लिखा था कि सुहाना ने रियालिटी शो में गाना गाकर इस्लाम धर्म को अपमानित किया है। वे ये न समझें कि सुहाना ने गाना गाकर महान काम किया है। जो लोग छह महीने कुरान पढ़ लेते हैं, वो सुहाना से ज्यादा हासिल कर लेते हैं।
संगीतकार अर्जुन जनाया आए सामने
सुहाना के साथ ट्विटर पर की जा रही ज्यादती के विरोध में कन्नड़ संगीतकार अर्जुन जनाया सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि सुहाना आपकी आवाज बहुत अच्छी है। एक हिन्दू धार्मिक गाना गाकर आप एकता की मिसाल बन गई हैं और संगीत ही लोगों को जोड़े रखने का एक जरिया है। मोइद्दीन साहिब ने लिखा है कि इस्लाम हमें हर धर्म का सम्मान करना सिखाता है। इस घटना के बाद सुहाना और उनका परिवार काफी घबरा गए हैं। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार वे मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में हैं।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -