12 करोड़ पौधों से सुसज्जित होगा नर्मदा तट : शिवराज सिंह चौहान
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 2 जुलाई को मां नर्मदा के दोनों तट पर 12 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के लिए राजस्व और भूमि चिन्हित कर ली गई है। प्रदेश में नशामुक्ति का आंदोलन चलेगा। प्रथम चरण में नर्मदा नदी के दोनों तट पर पांच-पांच किमी तक शराब की दुकानें एक अप्रैल से बंद कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि अब रिहाइशी इलाकों में शिक्षण संस्थानों और धामिर्क स्थानों के पास शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी। उन्होंने कहा ताप्ती, क्षिप्रा और बेतवा की धार टूटते हुए देखा है। अगर नर्मदा की धार टूटी तो जीवन नहीं बचेगा। मां नर्मदा समृद्धि का आधार है, जो दर्जनों शहरों को पेयजल उपलब्ध कराती है। यह यात्रा उसे बचाने और उसका कर्ज उतारने की यात्रा है। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवके के सह सेवाप्रमुख राजकुमार मटाले ने कहा कि जब भी नदियों का इतिहास लिखा जाएगा तब नमामि देवी नर्मदे – सेवा यात्रा का उल्लेख जरूर होगा।
- - Advertisement - -
ताजा अपडेट के लिए Youthens News के फेसबुक पेज को लाइक करें...
Loading...