नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के दौरान इंटरनेशनल शूटर को महिला खिलाड़ी ने जड़ा चांटा
- - Advertisement - -
पूणे में चल रही 60 वीं नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, इस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने पहुंचे दो खिलाड़ियों में बहस हो गई। यह बहस इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल लेवल की महिला शूटर ने राइफल शूटर और कोच संजीव राजपूत को चांटा जड़ दिया। इस घटना के बाद से ही सजीव स्टेडियम से फरार हैं। यहां तक कि वे फाइनल इवेंट में भी नहीं पहुंचे। बहरहाल, पुलिस ने यह मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने संजीव की तलाश भी शुरू कर दी है। यह घटना शुक्रवार की बताई जा रही है।
महिला ने क्यों मारा चांटा?
हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया कि महिला खिलाड़ी ने संजीव को थप्पड़ क्यों मारा। लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि पहले संजीव ने महिला खिलाड़ी के खि़लाफ़ कुछ टिप्पणी की। जिसके बाद उस महिला ने संजीव को चांटा मारा।
रेप के आरोपी हैं संजीव
अर्जुन पुरस्कार पा चुके इंटरनेशनल शूटर संजीव राजपूत पर रेप का आरोप है। संजीव पर यह आरोप लगाने वाली वहीं महिला खिलाड़ी है जिसने उन्हें चाटा मारा है। महिला खिलाड़ी ने 4 दिसंबर 2016 को दिल्ली के चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में यह एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस एफआईआर के मुताबिक राजपूत ने शादी का वादा करके महिला खिलाड़ी का शोषण किया।
बता दें कि संजीव एशियन गेम, कॉमनवेल्थ गेम्स और कई नेशनल और इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में भारत की ओर से शामिल हो चुके हैं। राजपूत पहले इंडियन नेवी में थे। लेकिन साल 2014 में उन्होंने नेवी छोड़ स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ज्वाइन कर ली थी। इसके बाद उन्हें नेशनल टीम का कोच बनाया गया था।
- - Advertisement - -