Asian Grand Prix में नीरज बने चैम्पियन
भारत के भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने एशियाई ग्रांप्री के दूसरे चरण में 83.32 मीटर की थ्रो के साथ रजत पदक जीत लिया और इस साल अगस्त में लंदन में होने वाली विश्व चैंपिययनशिप के लिये क्वालीफाई भी कर लिया। भारत ने इस चरण में एक स्वर्ण, चार रजत आैर एक कांस्य सहित कुल छह पदक हासिल किये और तीसरे स्थान पर रहा।
नीरज ने अपने प्रदर्शन में किया सुधार
जूनियर विश्व रिकॉर्डधारी नीरज ने इस ग्रां प्री के पहले चरण में 82.1 मी की थ्रो के साथ रजत जीता था और इस बार उन्होंने अपने प्रदर्शन में सुधार कर लिया। हरियाणा के पानीपत के नीरज ने इसके साथ ही विश्व चैंपियनशिप के लिये 83 मी. का क्वालीफाइंग मार्क भी हासिल कर लिया।
काेच को दिया सफलता का श्रेय
नीरज ने अपनी उपलब्धि पर कहा,कि “मुझे खुशी है कि मैंने विश्व चैंपियनशिप के लिये टिकट हासिल कर लिया। है। मैं अपने काेच गैरी केलवर्ट के साथ ट्रेनिंग कर रहा हूं और अपने प्रदर्शन में इससे ज्यादा सुधार करूंगा ताकि मैं विश्व चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर सकूं।” नीरज पहली बार विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। उन्होंने गत वर्ष पोलैंड में हुई विश्व अंडर 20 चैंपियनशिप में 86.48 मी.की थ्रो के साथ विश्व रिकाॅर्ड बनाया था।
इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक चीनी ताइपे के चेंग चाओ सुन ने 86.92 मी. की थ्रो के साथ जीता। ताइपे के ही हुआंग शिह फेंग ने 78.55 मी. के थ्राे के साथ कांस्य पदक जीता। भारत के खीरा रविन्दर सिंह 75.22 मी. की थ्रो फेंक पाए।
- - Advertisement - -