होंडा ने लॉन्च की 7 लाख से कम कीमत वाली नई ब्रियो, जानें फीचर्स
नई दिल्ली। 7 लाख से कम कीमत के साथ एक और कार बाजार में आ गई। जी हां होंडा ने ब्रियो हैचबैक का फेसलिफ्ट अवतार लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरूआती कीमत 4.69 लाख रूपए है जो 6.81 लाख रूपए तक जाती है। नई ब्रियो पहले की तुलना में ज्यादा आकर्षक है। कार में अंदर और बाहर बदलाव हुए हैं। इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस में ऑटोमैटिक का विकल्प भी मिलेगा।
जानें खास फीचर्स
-होंडा ब्रियो 1.2 लीटर i-VTEC में E MT वेरियेंट की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 4.69 लाख है।
-होंडा ब्रियो 1.2 लीटर i-VTEC में S MT वेरियेंट की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत होगी 5.20 लाख।
-होंडा ब्रियो 1.2 लीटर i-VTEC में VX MT वेरियेंट की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 5.95 लाख है।
-होंडा ब्रियो 1.2 लीटर i-VTEC में VX AT वेरियेंट की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत होगी 6.81 लाख।
-ब्रियो का लुक काफी स्पोर्टी है इसका बंपर काफी स्टाइलिश है। इसमें टेल लैंप है और टेलगेट स्पाइलर है जिसमें एलईडी हाई माउंट स्टॉप लैंप है।
-इसमें 2 DIN इंटीग्रेटिड ऑडियो के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और हैंड्स फ्री टलिफोनी फंक्शन है। डिजिटल एसी कंट्रोल्स की भी सुविधा है।
-ब्रियो में 4 सिलेंडर 1.2 लीटर i-VTEC इंजन है जो अधिकतम 88 पीएस@6000 आरपीएम का आउटपुट देता है।