हिमोजी: आपकी देसी चैट के लिए देसी अंदाज में स्टिकर्स
पहले चैटिंग सिर्फ शबदों के जरिए होती थी, लेकिन धीरे-धीरे वर्ड के साथ -साथ इमोजी , स्माइली और स्टिकर्स भी यहां शामिल हो गए। ये स्टिकर्स हाव भाव को दर्शाते हैं और बातचीत को मजेदार बनाते हैं। ग्राफिक की मदद से बनाए गए इन स्टिकर्स में टेकस और भी मजेदार होते हैं। दिलचस्प बात यह है कि अब चैट स्टिकर्स देवनागरी में आ चुके हैं। मिरांडा हाउस में देवनागरी हिंदी के चैट स्टिकर्स का पहला ऐप लांच किया है। हिंदी के इन पहले चैट स्टिकर्स हिमोजी को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
सेाशल मीडिया की दुनिया में चैट स्टिकर्स ने अपनी बड़ी जगह बनाई है। 90 के दशक में पहली बार स्माइली की शकल में बातों को मजेदार बनाने की यह कला खूब पसंद की गई। चैट स्टिकर और भी मजेदार तब लगते हैं , जब वो आपकी अपनी भाषा , अपनी बोली का मजा दे सकें। इधर कुछ वर्षों से सोशल मीडिया पर हिंदी का विस्तार हुआ है। इस विस्तार को हिंदी के ये इमोजी एक नया आयाम देते हैं। हिमोजी को बनाया है अपराजिता शर्मा ने। हिंदी मातृभाषा कोसमर्पित यह एप पहला प्रयास है। समय के साथ ही इसमें नयी कैटेगरी को जोड़ा जाएगा।
रोजमर्रा में खट़्टी इमली और रसीला आम आपकी बातों में शामिल-
लांचिंग के साथ इसमें ऐसी कैटेगरी को रखा गया है जो बेहद मजेदार और अनोखी हैं। बावरा- मन तो आपका मन जीत लेगी, खबग-विहग खासतौर से उन लोगों के लिए हैं जो पशु प्रेमी हैं। खट्टी-इमली और रसीला आम को आप अपनी रोजमर्रा की बातों में शामिल कर सकेंगे। त्योहार और फिल्मी इन दो कैटेगरीज को शेयर किए बिना आप रह नहीं सकेंगे। अब आप भी अपनी भाषा को अपने अंदाज में बातों को मजेदार बनाइए।
|