उम्र 88 , फिर भी कभी बॉयफ्रेंड के साथ तो कभी पार्टी में करती हैं खूब मजे
लंबी उम्र में ज्यादातर इंसान थकहार के घर बैठ जाता है । वह यही सोचता रहता है कि अब उसे कया करना है। उसने तो अपनी जिन्दगी जी ली है। यही सोच आदमी को और बूढ़ा बना देती है। लेकिन कुछ लोगों की सोच बहुत ब्रॉड होती है, वे “जिन्दगी छोटी सी है, जितनी जी सकते हो जी लो”, वाला फॉर्मूला अपनाते हैं और लाइफ को लंबी उम्र में भी खूब एन्जॉय करते हैं। इन्हीं में से एक हैं ये दादी। जो इस उम्र में भी खूब घूमती-फिरती और मजे करती हैं। ये दादी उम्रदराज लोगों के साथ रहना पसंद नहीं करतीं, बल्कि इन्हें युवाओं के बीच रहने में ज्यादा मजा आता है। इतना ही नहीं ये महिला बॉयफ्रेंड भी बनाती है और अपने लिए टाइम भी निकालती है। baddie winkle नाम से जानी जाने वाली इस दादी की उम्र 88 साल है। ये लगातार अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। इस वक्त इंस्टसाग्राम पर इनके दो मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर हैं। देखिए उनकी कुछ ऐसे ही मजे करने वाली अद्भुत तस्वीरें।