प्रीति ने पति संग पहली बार किया ताज का दीदार
आगरा। बॉलीवुड में डिंपल गर्ल के नाम से जानी जाने वाली स्टार एक्ट्रेस और आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की सहमालकिन प्रीति जिंटा ने गुरुवार को अपने पति के साथ मुमताज और शाहजहां के प्यार की निशानी ताजमहल का दीदार किया। वे अपने पति के साथ पहली बार ताज देखने आईं थी। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी लेकिन दर्शकों में उन्हें देखने की होड़ लगी रही।
उमड़ पड़ा हुजूम
हिन्दी, तेलगू, पंजाबी व अंग्रेजी फिल्मों में काम कर चुकी प्रीती गुरुवार को जब आगरा ताजमहल देखेने पहुंचीं तो दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा। ताज देखने आए पर्यटकों को नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रिति जिंटा के पति गेने गुडइनफ ने इसे दुनिया का सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थल बताया।
मिल चुका फिल्मफेयर
गौरतलब है कि प्रीती जिंटा को 2003 में फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार कल हो ना हो फ़िल्म में उनके अभिनय के लिए दिया गया था। उन्होंने सर्वाधिक कमाई वाली दो भारतीय फ़िल्मों में अभिनय किया जिनमें काल्पनिक विज्ञान पर आधारित फिल्म कोई… मिल गया(2003), और रोमांस फिल्म वीर-जारा (2004) शामिल है जिसके लिए उन्हें समीक्षकों द्वारा बेहद सराहा गया। उन्होंने आधुनिक भारतीय नारी का किरदार फिल्म सलाम नमस्ते और कभी अलविदा ना कहना में निभाया जो अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में उच्च-कमाई वाली फ़िल्में रही। इन उपलब्धियों ने उन्हें हिन्दी सिनेमा के मुख्य अभिनेत्रियों में से एक बना दिया।
|