सड़क दुर्घटना से बचने का संदेश देते ये पोस्टर्स
- - Advertisement - -
[avatar user=”rajnish” size=”thumbnail” align=”left” /]
इंदौर। हम अक्सर हमारे इंदौरवासी होने पर गर्व जताते है क्योंकि हमारा इंदौर है ही इतना अच्छा। हमें अपने इंदौरी होने पर नाज तो है लेकिन हम यह नहीं सोचते है कि इंदौर के बढ़ते क्राइम व रोड एक्सीडेंट्स के कारण हमारा अपना शहर बदनाम होता जा रहा है। इस शहर के ट्रैफिक बिजनेस व क्राइम जैसी वजहों से इसे मिनी मुंबई भी कहा जाने लगा है। शहर की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक बन चुकी है साथ ही रोड एक्सीडेंट की संख्या काफी बढ़ चुकी है। इस समस्या की वजह से प्रशासन द्वारा हमेशा ही जनता को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाता रहा है। प्रशासन द्वारा इन अभियानों में जनता का भी सहयोग जरूरी है क्योंकि जब तक जनता जागरूक नहीं होगी तब तक बदलाव नहीं आ सकता है। शहर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा कई पोस्टर्स बनाए गए हैं, जिससे जनता को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके। इस अभियान से जुड़कर यूथेन्स न्यूज आम जनता को जागरूक करने का कार्य कर रहा है। तो आइये आप भी इस अभियान में जुड़कर अपनी व अपने शहर की सुरक्षा करें। सड़क सुरक्षा के लिए बनाए गए कुछ पोस्टर्स…
- - Advertisement - -