शाहरूख बने बॉलीवुड के गॉडफादर, इन एक्ट्रैस को दिलाई एंट्री
सलमान खान को बॉलीवुड का गॉडफादर कहा जाता है। लेकिन बहुत ही कम लोग ये जानते होंगे कि शाहरुख़ ने भी हिंदी सिनेमा में कई बॉलीवुड एक्ट्रैस की एंट्री करवाई है। इतना ही नहीं वो एक्ट्रैस आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रैस की लिस्ट में शुमार हैं। जिसमे सबसे पहला नाम आता है दीपिका पादुकोण का जो आज सिर्फ हिंदी सिनेमा में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपने नाम का परचम लहरा रहीं हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं उन्हीं एक्ट्रैस के बारे में जिन्हें बॉलीवुड में एंट्री दिलाने में शाहरुख ने हैल्प की थी…
माहिरा खान
पाकिस्तानी फिल्म एक्ट्रैस माहिरा खान बॉलीवुड में फिल्म रईस से एंट्री करने जा रही हैं। फिल्म में वह शाहरुख़ के अपोजिट नजर आयेगीं।
वलूशा डिसूजा
वलूशा डिसूजा हिंदी सिनेमा में फिल्म फैन से कदम रखने जा रहीं हैं। फिल्म फैन में वह सुपरस्टार खान की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी।
अनुष्का शर्मा
आज अनुष्का शर्मा हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रैस ही नहीं बल्कि एक अच्छी प्रोड्यूसर भी हैं। अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में कदम शाहरुख़ खान स्टारर फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से रखा था। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी सराहा भी था।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ओम शांति ओम से की थी। इस फिल्म में शाहरुख़ खान बतौर एक्टर नजर आये थे। फराह खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म ओम शांति ओम ने उन दिनों बॉक्स-ऑफिस पर कमाई के मामले में झंडे गाड़ दिए थे।
|