अब बॉलीवुड में होगी तीसरे शेट्टी की एंट्री
- - Advertisement - -
मुंबई। पिछले कुछ दिनों से कई स्टार किड की बॉलीवुड में कदम रखने की चर्चा है। इसमें कई फिल्म स्टार के बच्चों के नाम शामिल है। अब इस लिस्ट में एक और स्टार के बेटे का नाम शामिल हो गया। जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान की। खबर है कि सुनील के बेटे अहान एक्शन फिल्म से ही बॉलीवुड में बतौर करियर शुरू करने वाले हैं।
जी हां सुनील की बेटी आथिया शेट्टी के बाद अब उनके बेटे अहान शेट्टी भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले हैं। जल्द ही जाने-माने प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की एक एक्शन थ्रिलर फिल्म के जरिए अहान की इंडस्ट्री में एंट्री होगी। इसके लिए अहान भी इनदिनों कड़ी मेहनत कर रहे हैं। साजिद ने इस पर खुशी जाहिर की है। साथ ही फिल्म शुरू करने से पहले ट्रेनिंग के लिए उन्होंने अहान को लंदन भी भेजा है जहां 21 साल के अहान एक जाने माने एक्शन स्पेशलिस्ट के अंडर में रहकर एक कड़े ट्रेनिंग प्रोग्राम से गुजर रहे हैं।
वहीं सुनील शेट्टी ने ट्विटर पर एक इमोशनल मैसेज कर बेटे अहान को शुभकामनाएं दी है। साथ ही बॉलीवुड में उनका स्वागत किया है और कहा है वो (सुनील शेट्टी) हमेशा उनके साथ हैं। अहान शेट्टी अहान शेट्टी फिलहाल 20 साल के हैं और अपनी पढ़ाई पूरी कर पूरी तरह से बॉलीवुड में आने के लिए तैयार हैं। अहान शेट्टी हमेशा से एक स्टार किड की तरह रहे हैं और हमेशा सुर्खियों में भी रहते हैं। कुछ समय पहले भी अहान अपनी गर्लफ्रेंड की वजह से सुर्खियों में थे।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -