ये हैं विनोद खन्ना के तीन बेटे, तीसरा कर चुका है पूनम पांडे को डेट
बॉलीवुड के महानायक विनोद खन्ना इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनकी ज़िन्दगी में कई उतार चढ़ाव आए लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। अपने अच्छे-भले करियर को छोड़कर उन्होंने सन्यासी की तरह जीवन व्यतीत किया और फिर बाद में दोबारा शुरूआत कि ऐसा करना हर किसी के बस की बात नहीं है। विनोद खन्ना अब इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उनके तीन बेटे हैं जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
विनोद खन्ना के तीन बेटे हैं उनकी पहली पत्नी गीतांजली से उनके दो बेटे हैं राहुल और अक्षय खन्ना। ये दोनों ही एक्टर हैं। अक्षय खन्ना को तो आप जानते ही हैं। वे कई फिल्मों में आ चुके हैं कुछ दिनों पहले ही वे फिल्म ढिशूम में विलेन का किरदार निभाते नज़र आए थे। अक्षय ने अपने करियर में कई हिट कॉमेडी मूवी भी की है।
विनोद खन्ना के सबसे बड़े बेटे राहुल खन्ना हैं। राहुल भी एक्टर और वीजे है। राहुल ने वेक अप सिड, दिल कबड्डी, रकीब, एलान जैसी मूवी की है। इसके अलावा उन्होंने टीवी शो भी होस्ट किए हैं तथा वो लिखने का भी काम करते हैं। राहुल खन्ना के नाम ज़्यादा हिट फिल्में तो नहीं है लेकिन उनकी एक्टिंग लाजवाब है।
अक्षय खन्ना के तीसरे और सबसे छोटे बेटे साक्षी खन्ना है जो उनकी दूसरी वाईफ कविता के बेटे हैं। साक्षी खन्ना अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं और जल्द ही फिल्मों में डेब्यू कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक वो पूनम पांडे को डेट कर चुके हैं और कई बार दोनों पार्टियों में स्पॉट हुए थे।
साक्षी खन्ना काफी बिंदास लाइफ जीते हैं। उन्हें लंबे बाल और ढिले-ढाले कपड़े पहनना पसंद है। साक्षी को पार्टीज और फोटोग्राफी का काफी शौक हैं। वो अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर ऐसे मौकों की फोटोज पोस्ट करते नजर आते हैं। वैसे ज्यादातर फोटोज में साक्षी स्मोकिंग करते दिखाई देते हैं। बता दें, साक्षी को साल 2011 में उनके दोस्तों के साथ पार्टी से ड्रग केस में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि साक्षी ने इन सभी खबरों से हमेशा इंकार किया है।
- - Advertisement - -