देखिए इस ताजमहल की तस्वीरें, जिसे बनने में लगे पूरे 2,019 घंटे
इस ताजमहल को देख रहे हैं आप । ये भारत के आगरा का ताजमहल नहीं है, बल्कि हाल ही में दुबई में तैयार किया गया ताजमहल का एक मिनी मॉडल है, जो काफी पॉपुलर हो रहा है। जी हां, हुबहू ताजमहल के जैसा दिखने वाला ये मिनी ताजमहल दुबई में तैयार किया गया है। जिसे लैगो ताजमहल नाम दिया गया है। खास बात तो ये है कि जिस असली ताजमहल को बनाने में शाहजहां को बीस साल लगे वहीं इस नमूने को बनाने में पूरे 2019 घंटे से ज्यादा का समय लगा, तब ये अद्भुत ताजमहल बनकर तैयार हो सका है। इस मॉडल का कुल वजन 645 किग्रा है। इसे बनाने में 280741 लैगो ब्रिक का इस्तेमाल हुआ है। आने वाली 31 अकटूबर को ये लोगों के देखने के लिए खोल दिया जाएगा।
पसंद की ख़बरों के लिए करें |