जन्माष्टमी पर भगवान को लगाएं नारियल-धनिया की बर्फी का भोग
जन्माष्टमी आने वाली है। ऐसे में आप सभी भोग के लिए प्रसाद जरूर बनाते होंगे। वैसे तो इस मौके पर कई तरह के पकवान लोग बनाते हैं और भगवान का भोग लगाते हैं, लेकिन इस जन्माष्टमी आप नारियल और धनिया की बर्फी ट्राय कर सकते हैं। इसे आप प्रसाद के रूप में भगवान कृष्ण को भोग भी लगा सकते हैं। जानिए कैसे बनाएं नारियल और धनिया की बर्फी।
सामग्री-
1 कप- धनिया पाउडर
डेढ़ कप- नारियल पाउडर
डेढ़ कप- चीनी
4 टेबलस्पून- खरबूजे के बीज
2 टेबलस्पून- घी
तीन चौथाई कप- पानी चाश्नी के लिए
विधि-
– सबसे पहले एक कड़ाही में घी डालकर गर्म करें, फिर धनिया पाउडर डालकर चार मिनट तक धीमीं आंच पर भूनें।
– फिर ये भुना हुआ धनिया निकालकर अलग से रख लीजिए।
– फिर कड़ाही में नारियल का पाउडर डालकर एक मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें।
– इसे भी किसी बर्तन में अलग से निकाल लें।
– अब कड़ाही में खरबूजे के बीज डालकर भूनें। बीज फूलने तक भूनें।
– अब कड़ाही में पानी और चीनी डालकर दे तार की चाश्नी बनाएं।
– फिर इसमें भुना धनिया पाउडर नारियल चूरा, इलायची पाउडर और बीच डालकर मिलाएं। और तब तक मिलाएं जब तक कि मिश्रण जमने न लगे।
– फिर किसी प्लेट में घी लगाकर चिकना करें और एक जैसा फैला दें।
– बर्फी जमने के बाद बर्फी को अपने मन पसंद आकार में काट कर तैयार कर लें।