VIDEO : जब दो साल के बच्चे पर शेर ने किया अटैक
जापान। जापान के एक चिड़ियाघर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दो साल का बच्चा चिड़ियाघर में शेर को देख रहा था। तभी अचानक शेर उस बच्चे की तरफ लपक पड़ा। यह देखकर वह बच्चा काफी घबरा गया।
शेर ने उस छोटे से मासूम बच्चे को अपना शिकार बनाने के इरादे से उस पर तेजी से अटैक कर दिया। लेकिन पिंजरे में काफी मोटा शीशे का पर्दा लगा होने के कारण वह उस बच्चे को अपना शिकार नहीं बना सका। लेकिन उसके हमले से बच्चे को एक झटका जरूर लगा। जब उसने तेजी से हाथ मारा तो उसे यह समझ में आ गया कि शीशे की वजह से वह बच्चे को शिकार नहीं बना सकता। लेकिन इन सबके बीच बच्चा काफी डर गया। बताया जा रहा है कि शेर जिस रफ्तार से दौड़ा वह 50 मील प्रति घंटे की थी।
हालांकि इस घटना पर चिड़ियाघर के कर्मियों का कहना है कि शेर बच्चे के साथ सिर्फ खेलना चाहता था। उनका कहना है कि यह शेर जब भी छोटे बच्चों को देखता है तो इसी तरह से प्रतिक्रिया करता है।
https://youtu.be/n9rvUSk8vCc
|