रोहित और अजिंक्य को मिला अर्जुन अवार्ड का खिताब
टीम इंडिया के खिलाड़ी रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे को खेल मंत्री विजय गोयल ने अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया हैं। दोनों ही खिलाड़ियों को यह अवार्ड दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में हुए एक समारोह में दिया गया। अवार्ड के साथ ही दोनों को सर्टिफिकेट और पांच लाख रुपए का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि क्रिकेट भारत में सबसे लोकप्रिय खेलों में शुमार है लेकिन पीएम मोदी की अगुवाई में मौजूदा सरकार सभी खेलों को बढ़ावा देने का काम कर रही है।
बता दें कि साल 2015 में रोहित को और अजिंक्य को इसी साल इस अवार्ड के लिए चुना गया था। लेकिन इंटरनेशनल सीरीज में व्यस्त होने की वजह से दोनों ही खिलाड़ी राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे।
किसे और क्यों देते है यह अवार्ड ?
अर्जुन अवार्ड उन खिलाड़ियों को दिया जाता है जो अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के साथ ही नेतृत्व क्षमता, खेलभावना और अनुशासन दिखाते है। यह अवार्ड हर चार साल में एक बार दिया जाता है। इस अवार्ड को देने की शुरुआत वर्ष 1961 से हुई थी। बता दें कि अवार्ड प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को प्रतिमा, पांच लाख रुपए का नकद इनाम, पुरस्कार समारोह में पहनी जाने वाली औपचारिक पोशाक और प्रमाण पत्र दिया जाता है।