विराट तो विराट, इन क्रिकेटरों ने भी लगाई डबल सेंचुरी
- - Advertisement - -
एंटीगा। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान, ’रन मशीन’, विराट कोहली एंटीगा टेस्ट मैच में छाए रहे। शुक्रवार को कोहली 200 रन बनाकर आउट हुए और इसके साथ ही वे भारत की 84 साल की टेस्ट हिस्ट्री में विदेश में डबल सेन्चुरी लगाने वाले पहले कैप्टन बन गए। वेस्ट इंडीज में अपनी पहली इनिंग में ही डबल सेन्चुरी लगाने वाले वे पहले इंडियन कैप्टन भी बन गए। उन्होंने 283 बॉल पर 200 रन की इनिंग खेली। डबल सेन्चुरी लगाते ही वे झूम उठे। लेकिन विराट से पहले भी भारतीय क्रिकेटर ये करनामा कर चुके हैं तो आइए जानते हैं औार कौन-कौन से क्रिकेटरों ने किया ये कारनामा…
महेंद्र सिंह धोनी
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी ने 22 फरवरी 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नै में 224 रन बनाए थे।
सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर में 6 डबल सेंचुरी लगाई। श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यू जीलैंड और जिंबाब्वे के खिलाफ डबल सेंचुरी बनाई हैं। सचिन ने टेस्ट का आखिरी दोहरा शतक (214 रन) अक्टूबर, 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था।
राहुल द्रविड़
राहुल द्रविड़ ने अपने टेस्ट करियर में 5 द डबल सेंचुरी लगाई, जिनमें जिंबाब्वे (200), इंग्लैंड (217), न्यू जीलैंड (222), ऑस्ट्रेलिया (233) और पाकिस्तान (270) के खिलाफ डबल सेंचुरी शामिल हैं।
सौरभ गांगुली
पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ 2007 में डबल सेंचुरी लगाई थी।
वीरेंद्र सहवाग
सहवाग के नाम टेस्ट क्रिकेट में चार डबल सेंचुरी (इसमें दो तिहरे शतक शामिल) हैं।
चेतेश्वर पुजारा
नवंबर, 2012 में चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 206 रन की पारी खेलते हुए डबल सेंचुरी लगाई थी।
- - Advertisement - -