मैदान के बाद अब ‘क्रिकेट की बाइबल’ पर छाएं विराट
हारी बाजी को जीत में बदलने वाले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को साल 2017 का सबसे बड़ा तोहफा मिला है। दरअसल, इस बार ‘विजडन क्रिकेटर्स ऑल्मनैक’ पत्रिका ने अपने नए साल के अंक में विराट की तस्वीर को कवर पेज पर छापा है। पत्रिका के कवर पेज पर विराट रिवर्स-स्वीप शॉट मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बता दें कि वैसे तो भारतीय कप्तान ज्यादातर क्रिकेट के परंपरागत शॉट खेलते दिखते हैं, लेकिन कभी-कभी वह रिवर्स स्वीप जैसे अनऑर्थोडॉक्स शॉट्स भी खेलते हैं। बता दें कि इस पत्रिका को क्रिकेट की बाइबल कहा जाता है। विजडन के कवर पेज पर जगह पाना किसी भी क्रिकेटर के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। इस पत्रिका का 2017 संस्करण 6 अप्रैल को प्रकाशित होगा। कवर पेज पर विराट की तस्वीर के बारे में विजडन इंडिया ने ट्वीट कर जानकारी दी।
पत्रिका पर क्यों छपी है कोहली की तस्वीर?
पिछले साल क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में बेहतर प्रदर्शन करने की वजह से विराट को यह सम्मान मिला है। ग़ौरतलब है कि उन्होंने पिछले साल उन्होंने तीनों प्रारूपों को मिलाकर 2,595 रन बनाएं थे। इतना ही नहीं, उन्होंने एक कैलेंडर ईयर में 3 दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। डॉन ब्रेडमैन और रिकी पोंटिंग के बाद ऐसा करने वाले वह दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं।
विराट से पहले छाए थे सचिन
विराट से पहले इस पत्रिका पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंडुलकर ने जगह बनाई थी।
पत्रिका के 2015 के संस्करण के कवर पेज पर सचिन तेंडुलकर की आख़िरी पारी की तस्वीर छपी थी। जिसमें वह वानखेड़े मैदान पर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करते नज़र आ रहे हैं।
- - Advertisement - -