दुनिया के आठ अजीब कानून जो महिलाओं पर लगाते है पाबन्दी
- - Advertisement - -
भारत में महिलाओं को लेकर कुछ सालों पहले तक काफी सारी प्रथाएं थी। काफी सारे ऐसे कानून थे जिनका पालन महिलाओं को करना जरूरी होता था लेकिन धीरे-धीरे जागरूकता आने से समाज ने अपना नजरिया बदला। महिलाओं के लिए ये नियम कायदे बदले। गौर करने वाली बात तो ये है कि समाज में महिलाओं को लेकर ही क्यों कानून बनाए जाते है पुरूषों को लेकर भी कानून होना चाहिए।
जैसे भारत में जब महिला किसी पुरूष से शादी करती है तो उसे उसके सास-ससुर के सामने घूंघट में रहना पड़ता है। ये हिंदू समाज की अपनी मान-मर्यादा का सवाल है लेकिन क्या पुरूष ऐसी किसी मान-मर्यादा का ख्याल नहीं रखता। ऐसे कई नियम कायदे है जिनका पालन एक औरत को करना पड़ता है।
कई सारे नियम और कानून इतने अजीब होते है कि उनका पालन क्यों कर रहे है समझ नहीं आता। दुनियाभर में महिलाओं को लेकर ऐसे कई अजीबोगरीब कानून बनाए गए है। ऐसे ही कुछ कानून हम आपको बताने जा रहे हैं जिन्हें पढ़कर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर ये अजीब कानून बनाए क्यों गए।
1. भारत में किसी पति या उसके घरवालों द्वारा उसकी पत्नी को पीटना घरेलू हिंसा की श्रेणी में आता है। इसके लिए सरकार द्वारा सजा का भी प्रावधान है। लेकिन नाइजीरिया में एक पति का उसकी पत्नी को पीटना कानूनी माना गया है। यहां पर अगर पति, पत्नि को ठीक करने के लिए पीटता है तो उसे कानूनी माना जाता है और इसके लिए पति को किसी भी प्रकार की सजा नहीं दी जाएगी।
2. भारत और दूसरे देशों में जहां महिलाएं, पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। महिलाएं हर वो काम करती है जो पुरूष करते है चाहे वो सीमा पर जंग लड़ना हो या कार ड्राइव करना लेकिन सऊदी अरब में 1990 में जारी फतवा के अनुसार यहां पर महिलाएं कार ड्राइव नहीं कार सकती। यहां पर महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं दिया जाता।
3. महिलाओं की आज़ादी को लेकर हर देश ने अपने कानून बनाए है। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो में महिलाओं को अपना बिजनेस या जॉब चुनने की आज़ादी नहीं है। यहां पर उनके पति उनके लिए जॉब या बिजनेस चुनते है और वहीं जॉब या बिजनेस महिलाओं को करना होता है।
4. किसी भी देश के कानून में किसी की भी हत्या करने पर उसे सीधे जेल होती है फिर वो चाहे उसका सगा ही क्यों न हो। लेकिन इजिप्ट के कानून के अनुसार सीरिया जैसे देशों में यदि कोई औरत अपने पति को धोखा देती है, किसी और के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए पकड़ी जाती है तो उसका पति उसे स्पॉट पर ही मार सकता है। इसके लिए उसे किसी तरह की सजा नहीं दी जाएगी।
5. आज जहां लोग जरा-जरा सी बात पर डिवोर्स की बात करने लगते है वहीं एक देश ऐसा भी है जो डिवोर्स के मामले में बड़ा सख्त है। कुछ दिनों पहले तीन तलाक को लेकर काफी बवाल हुआ था। लेकिन इजराइल के कानून के अनुसार यहां पर महिलाएं अपने पति को तलाक नहीं दे सकती। वहीं दूसरी ओर वेटिकन और फीलिपींस में भी डिवोर्स को गैरकानूनी बताया गया है।
6. जापान हमेशा से अपनी सभ्यता और संस्कृति के कारण माना जाता है। यहां के लोगों पर यहां की संस्कृति का असर भी देखा जा सकता है। जापान के एक नियम के अनुसार यहां पर वजन बढ़ाना पुरूषों और महिलाओं दोनों के लिए गैरकानूनी है। इस कानून को ‘मीटॉबो लॉ’ कहते है। इसके अनुसार 32 से 36 इंच के अंदर ही रहनी चाहिए।
7. पेरिस में पहले एक नियम था जिसके अनुसार यहां की औरते पेंट नहीं पहन सकती थी। हालांकि ये नियम 1799 में था। 1892 में इसमें संशोधन किया और महिलाओं को हॉर्स राइडिंग करते वक्त स्पोर्टस पेंट पहनने की इजाजत दी गई। 1909 में उन्हें साइकिल चलाते वक्त पेंट पहनने की इजाजत मिली इसके बाद 2013 में इस 214 साल पुराने कानून को खत्म कर दिया गया।
8. कपड़े पहनेंगे तो गंदे तो होंगे और गंदे होंगे तो धोना पड़ेंगे। कपड़ों को सुखाने के लिए आमतौर पर सभी कपड़ों को एकसाथ सुखाया जाता हैं लेकिन अमेरिका के मिननेसोटा में एक अजीब कानून है। जिसके अनुसार महिलाए अपने अंडरवियर उस रस्सी पर नहीं डाल सकती जिस पर किसी पुरूष का अंडरवियर टंगा हुआ है।
- - Advertisement - -