भारत में बनेगा विश्व का सबसे बड़ा टेलीस्कोप
दुनियाभर के लोगों के लिए अंतरिक्ष हमेशा कौतुहल और जिज्ञासा का विषय रहता है। हर कोई जानना चाहता है कि इस पृथ्वी से बाहर की दुनिया कैसी हैं, वहां क्या होता है, वहां के लोग कैसे दिखते है, कैसे रहते है। हालांकि वैज्ञानिकों ने इस क्षेत्र में काफी तरक्की की है। जिसके कारण आज हम अंतरिक्ष के बारें में काफी कुछ जानते है। लेकिन हाल ही में भारत को अंतरिक्ष की खोज करनें के लिए सबसे बड़ा टेलीस्कोप मिलने वाला है। भारत के लद्दाख में इस टेलीस्कोप का निर्माण किया जा रहा हैं। यह भारत सहित विश्व भर का सबसे विशाल टेलीस्कोप होगा।
लद्दाख में इस टेलीस्कोप प्रोजेक्ट के लिए 1.47 बिलियन डॉलर की लागत से बनाया जा रहा है। इंटरनेशनल आब्जर्वेटरी, हेनली द्वारा लद्दाख को शार्ट लिस्ट किया गया है। हवाइ सुप्रीम कोर्ट ने दिसंबर 2015 में मुअना की का परमिट कैंसल कर दिया था। जिसके बाद भारत को थर्टी मीटर टेलीस्कोप का परमिट मिलना तय हुआ।
जिस तरह का टेलीस्कोप भारत के लद्दाख में बन रहा है उसी तरह के विश्व भर में कई बड़े टेलीस्कोप हैं। जिनसे कई खगोलीय गतिविधियों पर नजर रखी जाती है। हम आपको कुछ विश्वभर के कुछ ऐसे ही टेलीस्कोप बताने जा रहे है जो काफी विशाल हैं…
1.Atacama Large Millimeter/submillimeter Array (ALMA)
यह टेलीस्कोप छजंतोर पठार पर 5000 मीटर की ऊंचाई पर नार्थ चीली में स्थित है। ALMA एक अंतराष्ट्रीय सहयोग से बनी वेधशाला है। जिसमें यूरोप, यूएस, कनाडा जैसे कई देश सहायक है। इस वेधशाला की लागत लगभग 1.4 बिलियन यूएस डॉलर हैं।
2. Arecibo Observatory
यह आपको देखने में आपको एक रोलर कोस्टर की तरह दिखती है। यह टेलीस्कोप वेधशाला साल के 365 दिन और चौबीसों घंटे काम करती है। यह वेधशाला चंद्रमा, बुध, शुक्र और कई खगोलीय पिंडो की खोज और डाटा एकत्रित करती है।
3. European Extremely Large Telescope (E-ELT)
इस लेब के बारें में कहा जाता है कि अंतरिक्ष पर नजर रखने वाली ये सबसे बड़ी आंख है। इस प्रोजेक्ट की लागत 1 बिलियन डॉलर थी। इसका निर्माण 2014 से शुरू हुआ था। इसके निर्माण का पहला चरण समाप्त हो चुका हैं। ये यूरोप की सबसे बड़ी टेलीस्कोप लैब है। यहां का टेलीस्कोप लगभग 130 फीट बड़ा हैं।
4. Giant Magellan Telescope (GMT)
जीएमटी लगभग 2024 तक अपना काम करना शुरू कर देगा। इस टेलीस्कोप लैब को एंडीज पर्वतमाला में बनाया गया हैं। इस टेलीस्कोपिक लैब ने हबल स्पेस टेलीस्कोप से दस गुना बेहतर और साफ तस्वीर देने का दावा किया हैं।
5. Gran Telescopio Canarias (GTC)
ग्रेन टेलीस्कोप स्पेन के कैनरी आईलैंड पर स्थित है। यह गोलाकार है ओर इसका उपरी हिस्सा चांदी की तरह चमकता है। इस लैब ने कई गैलेक्सी के खूबसूरत फोटो लिए हैं। यह इस तरह का सबसे बड़ा टेलीस्कोप हैं।