उपराष्ट्रपति कार्यक्रम में पाकिस्तान हुआ भारत का हिस्सा
भारत में पिछले दिनों भारतीय नक्शे को लेकर बना कानून विवादों में था। वहीं दूसरी ओर नया विवाद शुरू हो चुका हैं। भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के एक कार्यक्रम में भारत का नक्शा ही गलत लगा दिया गया। इस नक्श में पाकिस्तान को भारत का भाग बताया जा रहा है।
VP Hamid Ansari to deliver a speech in Mohammad V University in Rabat, hoarding had Indian map with Pak in it pic.twitter.com/2yiGH2PPZA
— ANI (@ANI_news) June 1, 2016
Rabat: Indian officials have intervened. The 'expanded' Indian map with Pakistan in it has white tape over it now pic.twitter.com/tV6IJECFGI
— ANI (@ANI_news) June 1, 2016
उपराष्ट्रपति इस समय मोरक्को में है। वहां की राजधानी रबात की एक यूनिवर्सिटी में अंसारी का भाषण होना है। मोहम्मद वी यूनिवर्सिटी के बाहर कार्यक्रम से जुड़े बैनर लगे हैं। इस बैनर पर एक तरफ मोरक्को तो दूसरी तरफ भारत का नक्शा लगा है। लेकिन भारत के नक्शे में पाकिस्तान को भी दिखाया गया है। जब इस गलती पर आयोजको की नजर गई तो उन्होने इसे सुधारने के प्रयास शुरू कर दिये। वे पोस्टर पर टेप लगाते हुए नजर आए। बता दें कि इसके पहले भी कई बार भारत के नक्शे को सोशल मीडिया में गलत ढंग से दिखाया जा चुका है।
भारत-मोरक्को चैंबर ऑफ कामर्स का उद्घाटन
भारत और मोरक्को ने भारत-मोरक्को चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (आईएमसीसीआई) का गठन किया है. इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक विकास की गति तेजी होने की उम्मीद है. इस चैंबर का उद्घाटन यहां की यात्रा पर आए उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और मोरक्को के प्रधानमंत्री अब्देलीला बेन्किराने ने एक समारोह के दौरान किया।