आपको भी पसंद है पोहा, तो जान लीजिए इसके चमत्कारिक गुण
पोहा भारतीय नाश्ते का सबसे अच्छा मील है। लोग सुबह के नाश्ते में अक्सर पोहा खाना ही पसंद करते हैं। पोहा नाश्ते के लिए तो बेस्ट मील है ही लेकिन इसके चमत्कारिक लाभ भी बहुत हैं। कहने का मतलब है कि पोहा केवल ब्रेकफास्ट मील ही नहीं है बल्कि ये आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। इसे आसानी से पचाया भी जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार अगर आप इसका सेवन ब्रेकफास्ट के समय ही करेंगे तो इसका फायदा कई गुना बढ़ जाएगा। जानिए इसका सेवन करने से होने वाले फायदों के बारे में।
– पोहा में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। जिसमें शरीर को आयरन और कोशिकाओं को ऑक्सीजन मिलता है। जिसके चलते शरीर में हीमोग्लोबिन और इम्यूनिट बढ़ती है।
– पोहा में ज्यादा मात्रा में सब्जियोंं का इस्तेमाल होता है। जिसके कारण इसमें भरपूर मात्रा में खनिज , विटामिन ओर फाइबर पाया जाता है। अगर आप इसें सोयाबीन, सूखे मेवे और अंडा आदि मिला देते हैं तो इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन शामिल हो जाता है।
– पोहे में अच्छी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। जिसका सेवन करने से आपके शरीर को एनर्जी तो मिलती ही है साथ ही कई बीमारियों से लडऩे की ताकत भी मिलती है।
– अगर किसी चीज में अधिक मात्रा में ग्लूटेन होगा तो उसका सेवन करने से आपको पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आप पोहे का सेवन करें, तो पेट से संबंधित समस्याएं नहीं होंगे, क्योंकि पोहे में बहुत ही कम मात्रा में ग्लूटेन पाया जाता है।
– अगर आपके घर में कोई डायबिटीज का मरीज है, तो उसे पोहा खाने को दें। इससे भूख कम लगती है साथ ही बीपी भी लेवल में रहता है।
– पोहे में अधिक मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। आमतौर पर ये कई तरह से बनता है। जहां वेजीटेबल पोहा में 244 किलो कैलोरी होती है वहीं मूंगफली पोहा में 549 किलो कैलारी शामिल होती है।
- - Advertisement - -