ट्राय कीजिए सोनम कपूर के ये पसंदीदा लिप शेड्स
सोनम कपूर बॉलीवुड की फैशन आइकॉन है और सभी उनसे प्रेरणा लेते हैं। कोई भी मौका हो, उनका लुक हमेशा बेस्ट होता है। उनकी स्टाइल और आउटफिट के तो लोग कायल हैं ही , लेकिन उनके लिप शेड्स से इंस्पीरेशन लेना भी आपके लिए अच्छा रहेगा। खास बात ये है कि ये सभी लिप शेड्स इंडियन स्किन टोन पर अच्छे लगते हैं और इन्हें आप डेली रूटीन से कुछ हटकर अलग अंदाज में यूज कर सकती हैें।
कॉन्ट्रास्टिंग ऑरेंज लिप्स-
आजकल ऑरेंज लिप कलर ट्रेंड में है अऔर इसमें आपको कई शेड्स भी मिल जाएंगे। सोनम ने कितनी खूबसूरती से नीले रंग कीड्रेस के साथ ऑरेंज लिप कलर केरी किया है और ये कलर लुक में आउट ऑफ प्लेस न लगे, इसके लिए मिलते-जुलते कलर का पर्स कैरी किया है। तो फैशनरस्त महिलाएं चाहें तो अब आसानी से आउटफिट में इस कलर को एड करने का ये आइडिया काफी अच्छा है।
बैरी लिप्स-
डार्क शेड्स को ज्यादातर या तो रात में लगाया जाता है या फिर लड़कियों को लगता है कि ये सिर्फ बड़ी उम्र की लेडीज पर ही अच्छा लगता है। पर ऐसा नहीं है। सोनम ने दिन के समय बैरी लिप्स को कितने बढिय़ा अंदाज में पहना है। सिंपल नेचुरल मेकअप में ये लिप कलर सबटाइल तरीके से कलर एड करने के लिए बढिय़ा ऑप्शन है। ये कलर सभी स्किन टोन पर फबता है।
रेड लिप्स-
रेड लिप कलर तो हमेशा ही हॉट लुक देता है। मगर ज्यादातर महिलाएं इस लिप कलर को मैचिंग आउटफिट के साथ पहनना पसंद नहीं करती हैं। सोनम ने रेड आउटफिट के साथ उसी रंग की लिपस्टिक लगाई है। मिनरल मेकअप के साथ ये रेड शेड अपनाएं या फिर बोल्ड लुक के लिए सोनम की तरह ही डार्क आई मेकअप ट्राय करें।
मेचिंग पिंकी लिप्स-
आउटफिट और मेकअप को मैच करने का काम तो हम काफी समय से करते आ रहे हैं और इसे अगर सही तरीके से करें तो ये कभी फेल नहीं हो सकता। सोनम ने कितनी खूबसूरती से पिंक और ऑरेंज ड्रेस के साथ पिंक लिपस्टिक को सपोर्ट किया है। ड्रेस के लाइट पिंक को उन्होंने लिपस्टिक के थोड़े गहरे पिंक के साथ बखूबी बैलेंस किया है।
नजाकत से भरे न्यूड लिप्स-
न्यूड लिप्स सभी को अच्छे लगते हैं, लेकिन इन्हें कैसे कैरी करें ये सभी की समस्या होती है। सोनम ने यहां बहुत ही अच्छा उदाहरण दिया है, जिसे कोई भी कैरी कर सकता है। न्यूट्रल व अर्थी कलर के आउटफिट और स्टेटमेंट ईयररिंग्स को हाइलाइट करते हुए सोनम ने सिंपल नेचुरल मेकअप , डार्क स्मोकी आइज और न्यूड लिप्स सपोर्ट किया है।
इंडियन ब्राइट लिप्स-
शादी और दूसरे इवेंट्स में मरून जैसे कलर ज्यादातर सभी महिलाएं कैरी करती हैं। लेकिन अगर कभी इसे अलग अंदाज में कैरी करना हो तो , सोनम की तरह कुछ अलग ट्राय कीजिए। सोनम ने इस व्हाइट एंड गोल्ड लुक में ब्राइट लिप कलर ने जान डाल दी है। इस तरह से लिप कलर भी पॉप हो रहा है और आउटफिट का ओवरऑल लुक भी खूबसूरत हो गया। तो अब दिन के इवेंट में सिंपल ऑर चिक लुक के लिए इन कलर्स को जरूर ट्राय करें।
|