थका हुआ चेहरा भी दिखेगा फ्रेश, कुछ ही मिनटों में
कई बार पूरी नींद न लेने पर या देर तक सोते रहने से आंखें सूजी हुई और चेहरा डल दिखने लगता है। ऐसे में समझ नहीं आता कि आखिर इस कंडीशन में चेहरे को तुरंत फ्रेश कैसे दिखाएं। ऐसा क्या करें जिससे चेहरा फ्रेश रहे, क्योंकि दिनभर इतने काम है और प्रेजेंटेबल जो दिखना है। अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे आसान तरीके , जो चंद मिनटों मे आपके डल चेहरे को एकदम फ्रेश बना देंगे।
आइस- आइस बेबी-
आप चाहें तो ताजे पानी से चेहरा धोने के बाद आइस क्यूब को चेहरे पर रख सकती हैं। ये स्किन मे तुंरत टाइटनिंग लाती है। आंखों के आसपास की स्किन पर आइस क्यूब रब करने से आंखों की सूजन कम हो जाती है। आंखें फ्रेश दिखने लगती हैं।
स्क्रब करें-
चेहरा ठंडे पानी से धोने के बाद स्क्रब करें। आप चाहें तो नेचुऱल स्क्रब यूज कर सकती हैं। इसके लिए ओट्स या पिसे हुए चावल यूज किए जा सकते हैं। ये डेड स्किन को हटाकर चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाते हैं। वो भी तुरंत।
ठंडा-ठंडा पानी-
चेहरे को ताजे पानी से धोएं और इसके बाद आधा मग ताजा पानी लें और इसमें आधा मग फ्रिज का पानी मिला लें। अब इस पानी से चेहरे को धोएं। ये मिक्स वॉटर चेहरे की पफी स्किन को नॉर्मल करेगा और स्किन टाइट नजर आएगी।
फ्रिज में रखें क्रीम-
गर्मियों मे अपना लोशन और आई क्रीम फ्रिज में रखें। फ्रिज में रखी ये कूल क्रीम आप चेहरे पर लगा सकती हैं। इससे आपकी स्किन टाइट ऑर ब्राइट दिखेगी। साथ ही लूज और सूजी दिख रही स्किन की पफीनेस भी खत्म हो जाएगी।
जेंटल मसाज-
ठंडे पानी से चेहरा धोने के बाद हेथेली में अपनी रेगलुर क्रीम लेकर तीन बूंद गुलाबजल डालकर मिक्स करें। इसे आप आंखों के आसपास की स्किन पर भी अप्लाई कर सकती हैं। इस जेंटल मसाज से ब्लड सकुर्लेशन बढ़ेगा और आंखों की सूजन कम होगी।
ब्लश-
आपकी थकान आपकी आंखों से ज्यादा रिफ्लेक्ट हाती है। तो मेकअप करते समय आंखों से ध्यान हटाने के लिए गालों पर ब्लश लगाएं। ऐसा करने से चीकबोन्स हाइलाइट होंगी और सूजन भी नजर नहीं आएगी।
आईब्रो, आइलाइनर और मस्कारा-
आईब्रो पेसिल, आइलाइनर और मस्कारा को आंखों पर अप्लाई करें। साथ ही पलकों के ऊपर बहुत ही हल्का सा हाइलाइटर लगा लें। इनसे आंखें खूबसूरत तो लगेंगी ही आप भी फ्रेेश नजर आएंगी। पलकों के लिए आप फिंगर टिप पर हल्की सी लिपस्टिक भी अप्लाई कर सकती हैं।
कंसीलर-
पूरे चेहरे पर न लगाकर कंसीलर केवल आंखों के नीचे की स्किन पर लगाएं। इससे आंखों के नीचे की डल दिख रही स्किन आपके गालों की स्किन टोन में आ जाएगी और आप एकदम फ्रेश नजर आएंगी।
|