महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले अस्पताल में भर्ती
साओ पाउलो। फुटबॉल जगत में इन दिनों मायूसी के बादल छाए हुए हैं। इसका कारण है कि फुटबॉल के महान खिलाड़ी पेले की तबियत का अचानक से खराब होना। ब्राजील के एक अस्पताल ने बताया है कि फुटबॉल के महान खिलाड़ी पेले को साओ पाउलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेले को रीढ़ में समस्या के कारण भर्ती कराया गया है।
अधिकारी से मिली जानकारी
अलबर्ट आइंसटीन अस्पताल की प्रेस अधिकारी मिरटेस बोजिया ने 19 जुलाई को सिर्फ पेले के भर्ती होने की खबर को सुनिश्चित किया। उन्होंने 74 वर्षीय पेले कब और क्यों अस्पताल में भर्ती हुए इस बारे में बताने से इंकार कर दिया। इस खबर के आने के कारण फुटबॉल जगत में मायूसी के बादल छाए हुए हैं।
इससे पहले मई और दिंसबर में हुए थे भर्ती
पेले की मई में भी इसी अस्पताल में एक सर्जरी हुई थी। उससे पहले वह दो हफ्ते के लिए दिसंबर में भी अस्पताल में भर्ती हो गए थे। उसके बाद से अब ये खबर सुनने को मिली है। फिलहाल सभी को बेसब्री के साथ इंतजार है उनकी तबियत से जुड़ी खबर का। पेले अब तक फुटबॉल के सबसे महान खिलाड़ी माना जाता है।