मीठे में कुछ नया ट्राय करना हो तो बनाएं छेने की खीर
होली आने वाली है। ऐसे में अगर आप मीठे में हर बार से हटकर कुछ डिफरेंट ट्राय करना चाहती हैं तो छेने की खीर जरूर बनाकर देखिए। इसका असली नाम छेनार पायेश है, जो कि एक बंगाली मिठाई है। बंगाली मिठाइयों में संदेश, रसगुल्ले के साथ-साथ इसका नाम भी लिया जाता है। इस खीर को बनाने के लिए आप भैंस का ताजा दूध ले सकती हैं। पर अगर कभी ताजा दूध न भी मिले तो अमूल का फुल क्रीम दूध भी लिया जा सकता है। इस खीर को जल्द से जल्द बनाना सीख लें, ताकि आने वाले त्योहारों पर इसे आसानी से बना सकें। जानते हैं खीर बनाने की विधि-
सामग्री-
1 कप- छेना
1 लीटर- दूध
15 बादाम- उबले छिले हुए
20 – पिस्ते उबले छिले हुए
स्वादानुसार- चीनी
1 चुटकी- सिट्रिक एसिड
विधि-
– सबसे पहले एक भारी तले के नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें। फिर उसमें छेना डालकर अच्छे से मिलाएं।
– जब दूध खौलने लगे तो उसमें चीनी मिलाएं।
– उसके बाद पिस्ते और बादाम को मिलाकर दूध में डाल दें।
– फिर सिट्रिक एसिड मिलाएं।
– पेन को आंच से हटाएं और ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
– फिर फ्रिज में रखें और अच्छी तरह ठंडा कर सर्व करें।
|