ये 8 इंडियन फूड विदेशों में भी हैं पॉपुलर
इंडियन फूड और इनकी स्वादिष्टता लाजवाब है। यह सीमाओं को लांघ कर वैश्विक स्तर पर पॉपुलेरिटी पा चुके हैं और ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा के साथ अब ये इंडियन फूड मिडिल ईस्ट कंट्रीज में भी आसानी से मिल जाते हैं। सीएनएन ट्रेवल के एक सर्वे के अनुसार , इंडियन फूड विश्व केे 50 टॉप फूड्स में गिने जाते हैं। वास्तव में इंडिया के लिए यह एक बहुत अच्छी और गर्व महसूस करने जैसी बात है। इंटरनेशनल शेफ इंडियन फूड्स को एक नए अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं, जिससे बहुत सारे इंटरनेशनल इंडियन फूड प्रभावित हुए हैं। इंडियन डिशेज को टॉप पर ले जाने का श्रेय जाता है फूड की सिंप्लीसिटी और स्वादिष्टता को।
बिरयानी-
बिरयानी एक मशूहर मसालेदार , खुशबूदार और स्वादिष्ट पकवान है, जो लगभग सभी रेस्टोरेंट में उपलब्ध है। हैदराबादी और लखनवी बिरयानी यूरोपीय देशों में काफी पॉपुलर है।
डोसा-
यह इंडिया के सर्वश्रेष्ठ फूड्स में से एक है। दरअसल यह उन फूड्स में शुमार है जिसे एक बार वल्र्ड लेवल पर लोगों को जरूर टेस्ट करना चाहिए। कहने को ये साउथ इंडियन फूड है, लेकिन आज यह इंडिया में लोगों का पसंदीदा फूड बन गया है, वहीं दुनिया में भी इसकी पॉपुलेरिटी कम नहीं है।
चिकन टिक्का मसाला-
इसकी पॉपुलेरिटी का अनुमान टीवी सीरियल्स से लगाया जा सकता है। यह ब्रिटेन में बहुत पॉपुलर है और हर जगह आसानी से उपलब्ध भी है।
आलू-चाट-
सड़क और गलियों से निकलकर भारत का यह मजेदार और चटपटा स्नैक विदशों में भी पॅापुलेरिटी हाासिल कर चुका है। दुनिया के विभिन्न आईलैंड्स में आलू-चाट आसानी से मिल जाती है।
लिट्टी- चोखा
जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। यह बिहारी स्वादिष्ट फूड अब विश्व स्तर के फूड्स में शामिल हो चुका है। यह फूड कम मात्रा में कैलोरी के साथ फाइबर से भरपूर होने के कारण पॉपुलर है।
उपमा-
उपमा वल्र्ड लेवल पर एक बहुत ही डिमांडिंग और पॉपुलर डिश है। सिंगापुर में आयोजित वल्र्ड स्ट्रीट फूड में इसने अपनी पहचान बनाई। यह फूड खासतौर से उन लोगों के लिए है, जो लजीज और हेल्दी फूड खाना पसंद करते हैं।
आम की लस्सी-
आम की लस्सी का स्वाद तो हम सब जानते हैं पर अब विभिन्न देश के लोग भी इस तरोताजा ड्रिंक का लुत्फ लेना पसंद करते हैं।
इंडियन कबाब-
यह भुने हुए ग्रिल्ड मीट उंगलियों चाटने को मजूबर करने वाली इंडियन डिश विश्वस्तर पर काफी वाहवाही बटोर चुकी है। गलौती कबाब, काकोरी, चपली और कलमी कबाब इसकी कुछ खास किस्मों में से एक हैं।
|