शतरंज से प्यार है, तो जरूर जाएं इन जगहों पर
आप कैसे किसी इंडोर गेम को ज्यादा रोमांचक बना सकते हैं। उन्हें आउटडोर खेलकर। आप सोच रहे होंगे कि कैसे इंडोर गेम को आउटडोर गेम बनाया जा सकता है। अगर आपको शतरंज खेलने का बहुत शौक है, तो ये गेम आपके लिए सबसे ज्यादा इंटरेस्टिंग बन जाएगा, जब आप खुद इन्हें ग्राउंड में खड़े होकर बड़े चैसबोर्ड पर खेलेंगे। दरअसल, दुनिया में ऐसी कई जगह हैं, जो गार्डन्स या किसी ग्राउंड में मौजूद चैस बोर्ड पर ये खेल खेलने का मजबूर कर देंगी। यहां आप इस आउटडोर गेम का मजा आसानी से ले सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसेी ही जगहों के बारे में।
एमस्टरडैम, निदरलैंड
यहां मौजूद एक जगह पर जाइंट चैस देखने को मिल जाएगा। यहां टूरिस्ट न केवल खाना-पीना खा सकते हैं बल्कि एन्टरटेनमेंट के लिए यह जगह बहुत अच्छी है। चैस मास्टर ओवे के नाम पर यहां एक चैस संग्रहालय भी है। यदि आपको चैस के प्रति दीवानगी है, तो इस संग्रहालय में जाना न भूलें।
लंदन, यूके-
वेस्ट लंदन में स्थित हॉलैंड पार्क इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। ये एक जैपनीज गार्डन है, जहां आप बड़े बड़े शतरंज की गोटियों के साथ शतरंज खेल सकते हैं। यहां पर कई लोग इस जाइंट चैस के साथ सेल्फी लेना बहुत पसंद करते हैं।
मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया
मेलबर्न का सेंट किल्डा बॉटनिकल गार्डन चाइंट चैस के लिए काफी मशहूर है। अगर इसका साइज आपको इंप्रेस न भी कर पाए, तो यहां कई सारी कुर्सियां है, जहां आप बैठकर शतरंज खेल सकते हैं। पिकनिक मनाने के लिए ये अच्छी सिटी है।
क्रिस्टचर्च, न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड में क्रिस्टचर्च एक बहुत बड़ा शहर है। यहां स्ट्रीट परफॉमसर्स को देखने के साथ ही आप यहां शाम के वक्त शतरंज खेलने का मजा भी ले सकते हैं। इस एरिया में कई और बड़ी और ऐतिहासिक इमारतें भी हैं।
साल्सबर्ग आस्ट्रिया-
कई ऐतिहासिक इमारतों के साथ साल्सबर्ग में स्थित केपिटलप्लाट्ज जाइंट चैस के लिए काफी मशहूर है। यहां पर कइ लोग शाम के वक्त आकर शतरंज खेलने पहुंचते हैं। यहां तक की देश-विदेश के कई लोगों के बीच यह जगह काफी पॉपुलर हो चुकी है।तो यदि आप शतरंज के खेल में कुछ रोमांच जोडऩा चाहते हैं, तो इस बार इन वैकेशन्स में इन जगहों पर जरूर घूमने जाएं और मजा लें अपने फेवरेट चैस गेम का। जहां आप इसे आउटडोर गेम के रूप में खेल सकते हैं।
|