भारत के 10 करोड़ लोगों को है ये बीमारी, लेकिन घर वाले नहीं मानते बीमार
डिप्रेशन दूर करने के उपाय
1. व्यायाम करें – व्यायाम डिप्रेशन को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है। इससे शरीर में एक सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। जिससे दिमाग स्थिर होता है और डिप्रेशन देने वाले बुरे विचार दूर रहते हैं।
2. हॉलिडे ट्रिप – दृश्यों में बदलाव होते रहना नकारात्मक विचारों को दूर रखने में मददगार होता है। आपके अन्दर पॉजीटिविटी लाने के लिए एक दिन का हॉलिडे ट्रिप ही काफी है। आगे से यदि आप डिप्रेशन महसूस करें तो अपना बैग पैक करें और निकल पड़ें छुट्टी पर
3. संतुलित आहार– फल, सब्जी, मांस, फलियां, और कार्बोहाइड्रेट आदि का संतुलित आहार लेने से मन खुश रहता है। एक संतुलित आहार न केवल अच्छा शरीर बनता है बल्कि यह दुखी मन को भी अच्छा बना देता है।
4. अच्छे दोस्त – अच्छे दोस्त आपको आवश्यक सहानुभूति प्रदान करते हैं और साथ ही साथ डिप्रेशन के समय आपको सही निजी सलाह भी देते हैं। इसके अतिरिक्त, जरूरत के समय एक अच्छा दोस्त साथ होने से नकारात्मकता दूर करने में मदद मिलती है।
5. संगीत सुने – जब आप अवसादग्रस्त होते है तो अच्छा संगीत आपके परेशान मूड को काफी जल्दी ठीक कर सकता है। संगीत में मूड बदलने, मन को उपर उठाने और भावनाओं से उपर उठाने की ताकत होती है। फिर भी ज्यादा भावनात्मक संगीत सुनने से बचना चाहिए, यह आपके मूड पर नकारात्मक असर कर सकता है।
लेखक
आरती दीवान
- - Advertisement - -